March 6, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के प्रयासों से धमतरी को 82.45 लाख की सौगात, ग्रामीण विकास को नई गति…

IMG-20251031-WA0001

नगरी ।धमतरी जिले में विकास की रफ्तार को और गति मिली है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सार्वा के निरंतर प्रयासों और अनुशंसा के परिणामस्वरूप जिले को मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत कुल 82.45 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन स्वीकृत कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण होगा, जिससे गांवों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक विकास को बल मिलेगा।

 

स्वीकृत निर्माण कार्यों में मुख्य रूप से —

विकासखंड धमतरी के ग्राम पंचायत अरौद ली में शेड निर्माण,

विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चिवरी में अटल समरस भवन निर्माण, ग्राम पंचायत जोरातरई (सी) में शेड निर्माण,

विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत भुरसीडोंगरी, भीतररास, घाठुला, एवं राजपुर में शेड निर्माण तथा भुरसीडोंगरी में सी.सी. रोड निर्माण,

वहीं विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत करेलीछोटी में नाली निर्माण शामिल है।

 

इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामवासियों को सामुदायिक बैठकों, सामाजिक आयोजनों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों के बीच इन स्वीकृतियों से उत्साह और हर्ष का माहौल है।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने कहा ,मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के माध्यम से राज्य सरकार गांव-गांव में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। धमतरी जिले में स्वीकृत इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि सामुदायिक एकजुटता भी बढ़ेगी। मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि जिले के प्रत्येक गांव में विकास की रोशनी पहुँचे और ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएँ मिलें।

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि जिला पंचायत स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुँचे।

 

इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश बैस, उपाध्यक्ष श्री अकबर कश्यप, श्री विकल गुप्ता, श्री रविशंकर दुबे, श्री कमल डागा, जनपद अध्यक्ष श्री महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष श्री हृदय साहू, नगरी मंडल अध्यक्ष श्री बलजीत छाबड़ा, मगरलोड मंडल अध्यक्ष श्री रोहित मोहन साहू, कुकरेल मंडल अध्यक्ष श्री संजय मरकाम, महामंत्री मंडल नगरी श्री रूपेंद्र साहू, श्रीमती सुलोचना साहू, मंडी अध्यक्ष श्री गिरवर भंडारी, श्रीमती हेमलता साहू, सरपंच नागेंद्र बोरझा, जन्मजय साहू, सहित जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री अरुण सार्वा को हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व में जिले के सतत विकास की कामना की।

 

इन स्वीकृत कार्यों से यह स्पष्ट है कि धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा के नेतृत्व में ग्राम्य विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में जिले की तस्वीर और निखरती नज़र आएगी।