March 6, 2026

31 अक्टूबर को रायपुर बंद का आह्वान, छग महतारी की प्रतिमा खंडित होने पर जोहार छग पार्टी की घोषणा…

af77dd91-7c4

रायपुर महाबंद का आह्वान

रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा वीआईपी चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने राज्योत्सव से एक दिन पहले 31 अक्टूबर यानी आज रायपुर बंद का आह्वान किया है. हालांकि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रायपुर बंद काे समर्थन नहीं दिया है. शुक्रवार को सभी दुकानें खुली रहेंगी. वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी कहा, हमें कोई सूचना नहीं है. सभी स्कूल खुले रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से एक दिन पहले रायपुर बंद रहेगा। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा खंडित की घटना के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने रायपुर महाबंद की घोषणा की है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने इस बात की जानकारी दी है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित करने की घटना 23 अक्टूबर के आसपास हुई। यह घटना लोकल पुलिस के संज्ञान में आ चुकी थी। प्रशासन के द्वारा इस घटना को छिपाकर रखना अनेक संदेहों को जन्म देता है कि यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं।

पार्टी ने की घटना की निंदा

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का मानना है कि मटाबंद के जरिए अपराधियों ती पाहिए। पार्टी मूर्ति तोड़न पर्दाफाश चाहती है। घटना के तान-चारदिन बाद भी पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही। क्षेत्र में कई CCTV कैमरे लगे हैं, फिर भी घटना सार्वजनिक नहीं की गई।

पार्टी सदस्यों ने कहा है कि ‘राज्योत्सव से ठीक पहले किया गया यह दुष्कृत्य अक्षम्य है। छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को राज्य शासन एवं केंद्र शासन तक लोकतांत्रिक ढंग से पहुंचाने के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को राजधानी रायपुर महाबंद का आह्वान किया है।

जनता-व्यापारियों से अपील

पार्टी ने रायपुर के व्यापारियों, नागरिकों और संगठनों से अपील की है। उन्होंने एक दिन के लिए प्रतिष्ठान बंद रखने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति निष्ठा दिखेगी। यह कदम अपराधियों को जेल में भेजने में मदद करेगा।

1 नवंबर को आएंगे मोदी

 

बता दें कि छग 1 नवंबर को अपने राज्य का 25वीं स्थापना दिवस मना रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी 1 नवंबर को रायपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे लगभग दिनभर रायपुर में रहेंगे। पूर्ववर्ती कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 31 अक्टूबर को ही रायपुर आना था। लेकिन बिहार चुनाव के मद्देजर वे 1 नवंबर को रायपुर आएंगे।