रायपुर – आज भारत गणराज्य की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी का 41वीं पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन, क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त और गरिमामयी पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, गणमान्यजनों ने सादर नमन किया.



