भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई नगर में कुष्ठ रोग जागरूकता एवं संवेदनशीलता पर कार्यक्रम का आयोजन…
दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई नगर में “Leprosy Awareness and Sensitization” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा छात्रों में इस रोग के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कुष्ठ रोग के सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस रोग के प्रति समाज की सोच में परिवर्तन लाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सके।
आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. भावना पांडेय ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का परिचय कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री प्रशांत मिश्रा, State Program Manager, ने कुष्ठ रोग के कारण, संचरण, लक्षणों एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रोग एक communicable disease है जो छींकने या खांसने से निकलने वाले droplets द्वारा फैलता है।
इसके पश्चात श्री अमृतेश सिंह ठाकुर, Swiss Emmaus Leprosy Relief Work India से, ने इस रोग की भयावहता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दुर्ग जिले में यह रोग अब बच्चों में भी देखा जा रहा है, जो कि अत्यंत चिंताजनक स्थिति है और यह संकेत देता है कि bacterial load बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि समाज में इस रोग के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रारंभिक पहचान व उपचार को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों के बीच पज़ल गतिविधि आयोजित की गई, जिसके माध्यम से कुष्ठ रोग के निवारण एवं जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।
इस अवसर पर NAAC समन्वयक डॉ. रूपम अजीत यादव, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भाविका मिश्रा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया तथा अंत में डॉ. सरिता जोशी ने कार्यक्रम पर सारगर्भित फीडबैक प्रस्तुत किया।
यह कार्यक्रम सभी के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिसने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त किया।

