भिलाई महिला महाविद्यालय में युवा उत्सव के अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन…
भिलाई महिला महाविद्यालय में अंतर्महाविद्यालयीन युवा उत्सव (नृत्य प्रतियोगिता)- 2025 का आयोजन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ,दुर्ग के तत्वाधान में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस एवं अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात छत्तीसगढ़ के राज्य गीत और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलगीत की गायन के साथ प्रारम्भ हुई।
तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु मंडावी, सहायक कुलसचिव, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय एवं निर्णायकगणों का पौधों से स्वागत किया गया। प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में प्रतियोगिता में आमंत्रित अतिथियों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति और विशेषज्ञता की सराहना की। साथ ही सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
महाविद्यालय में आयोजित समूह लोकनृत्य /जनजाति नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायकगण डॉ. जितेश गड़पायले सहायक प्राध्यापक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ एवं डॉ. संगीता ठाकुर अतिथि व्याख्याता, माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इंदौर रही। अंतर्महाविद्यालयीन समूह नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महाविद्यालयों में शामिल थे- भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई , वी. वाई. टी. पीजी स्वायत्त महाविद्यालय, दुर्ग,सेंट थॉमस कॉलेज, रुआबांधा, भिलाई,शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई, जिला दुर्ग,शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव,शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली, जिला दुर्ग,
शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी, जिला दुर्ग और कई अन्य महाविद्यालय। इस आयोजन के तहत विभिन्न महाविद्यालयों की प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को उनकी प्रतिभा दिखाने और विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र संघ प्रभारी डॉ. आशा रानी दास एवं छात्र संघ के सदस्यों, तथा अन्य कमिटी के सदस्यों का योगदान रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्चना शरण एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती भाविका मिश्रा द्वारा किया गया।






