ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और महापौर मीनल चौबे ने जोन 9 के आदर्श संकल्प सोसायटी फेस 2 सहित वार्ड 7 में बीएसयूपी अम्बेडकर खालबाड़ा साहू पारा के पास सड्डू में नये सामुदायिक भवनों, वार्ड 51 में शेड निर्माण, संकल्प सोसायटी में पेवर ब्लॉक के 51 लाख 50 हजार रू. के नये विविध 5 विकास कार्यों का लोकार्पण नेता प्रतिपक्ष, एमआईसी सदस्य पार्षद सहित करके दी शानदार सौगात …
- शीघ्र ही संकल्प सोसायटी तक लाभांडी पानी टंकी से पाईप लाईन बिछाकर रहवासियों को घरो में नदी का मीठा जल नगर निगम उपलब्ध करवायेगा साथ ही निकास के लिए नई नालियां बनायेगा ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू
- प्रधानमंत्री आवास योजना, बीएसयूपी योजना के रहवासी कचरा इधर उधर ना डालकर डोर टू डोर कलेक्शन वाहन में देकर स्वच्छता कायम करने सहभागी बने महापौर मीनल चौबे
रायपुर आज रामपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत जोन क्षेत्र में कुशामाउ ठाकरे वार्ड कमांक 7. पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड कमांक 50, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड कमांक 50 क्षेत्र अंतर्गत विविध 5 नये विकास कार्यों के 51 लाख 50 हजार रू. की लागत से लोकार्पण की शानदार सौगात रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू और रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन,
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड कमांक 11 पार्षद श्री मोहन साहू महात्मा गांधी वार्ड कमांक 8 की पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर, आदर्श संकल्प सोसायटी के अध्यक्ष श्री सूरज यादव, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजकुमार राठी, निगम अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर बढी संख्या में संकल्प सोसायटी प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर के रहवासीगणो, गणमान्यजनो, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनो, बच्चों की उपस्थिति में शानदार सौगात दी गई।
विधायक निधि से कुशाभाउ ठाकरे वार्ड में बीएसयूपी अम्बेडकर खालबाडा सेक्टर 3 सद्धू में 5 लाख में सामुदायिक भवन निर्माण वार्ड 7 में सद्धू साहूपारा के पास 10 लाख में सामुदायिक भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक एएचपी परियोजना 1015 अंतर्गत लाभांडी संकल्प होम्स फेस 2 में 232 नग आवासीय परिसर में 18 लाख 78 हजार में सामुदायिक भवन निर्माण, पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड कमांक 51 फुण्डहर चंडी चौक में 10 लाख में शेड निर्माण, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड संकल्प सोसायटी लाभांडी में 7 लाख 72 हजार में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य करवाया गया है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आदर्श संकल्प सोसायटी लाभांडी फेस 2 के रहवासियों को सुन्दर सामुदायिक भवन बनने पर बधाई दी एवं सोसायटी द्वारा जनहित में जनसमस्याएं उठाकर लगातार सक्रियता से अध्यक्ष श्री यादव के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि सडक, पेयजल, स्ट्रीट लाईट की अच्छी व्यवस्था के लिए नगर निगम रायपुर यहां लगातार प्रयासरत रहता है। महापौर ने रहवासियों से प्रधानमंत्री आवास योजना, बीएसयूपी योजना परिसरों में कचरा इधर उधर ना डालकर प्रतिदिन सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर स्वच्छता शहर में कायम करने भागीदार बनने की अपील की। महापौर ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में नगर निगम रायपुर के वार्डों में तेजी से विकास करने विधायक निधि से पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने और कार्य करवाने पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया।
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम रायपुर सहित विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा लगभग 400 करोड रू. की लागत के विकास कार्य जनता के कराये जा रहे है। उन्होने संकल्प सोसायटी फेस 2 में बनाये गये नये सामुदायिक भवन को सुन्दर बताया और इस हेतु कार्य के नगर निगम के अनुबंधित ठेकेदार चुन्नी सिंह ठाकुर को मंच पर बुलवाकर उनका सम्मान करवाया। साथ ही अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर द्वारा कार्य हेतु की गई मॉनिटरिंग को भी सराहा। रायपुर ग्रामीण विधायक ने संकल्प सोसायटी अध्यक्ष श्री सूरज यादव एवं सोसायटी के पदाधिकारियों की जनहित के कार्यों में सक्रियता की सराहना की।
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने कहा कि शीघ्र ही संकल्प सोसायटी के निवासियों को लाभांडी पानी टंकी से पाईप लाईन कनेक्शन बिछाकर नगर निगम रायपुर जलविभाग द्वारा घर घर में नल कनेक्शन देकर नदी का मीठा जल उपलब्ध करवाया जायेगा। साथ ही संकल्प सोसायटी के गंदे पानी का निकास करने शीघ्र नई नालियो को निर्माण नगर निगम द्वारा करवाया जायेगा वे ग्रामीण विधानसभा स्तर पर प्रयासरत है कि शीघ्र प्रधानमंत्री आवास योजना संकल्प सोसायटी के लिए नई सडक की स्वीकृति दिलवाकर कार्य जनहित में करवा सके। ग्रामीण विधायक ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव के पश्चात निर्वाचन के बाद संकल्प सोसायटी में अचानक डायरिया फैलने की शिकायत मिली थी। उस समय रायपुर कलेक्टर नगर निगम रायपुर के आयुक्त जोन 9 की टीम सहित जिला अस्पताल की टीम ने मिलकर त्वरित कार्यवाही की थी एवं डायरिया से प्रभावित नागरिको को त्वरित प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में उपलब्ध करवाया गया था। साथ ही संकल्प सोसायटी परिसर में लगातार विशेष सफाई अभियान चलाकर मच्छरो पर कारगर नियंत्रण किया गया था। स्वास्थ्य शिविर में लगातार शासकीय चिकित्सको ने रहवासियों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाईयां एवं परामर्श देकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया था। कार्यकम को निगम नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी एवं संकल्प सोसायटी अध्यक्ष श्री सूरज यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजकुमार राठी ने किया।



