करोना काल मे संजिवनी साबित हुई थी भूपेश सरकार की बिजली बिल हाफ योजना…
- बिना शर्त दौ सौ युनिट का लाभ दे साय सरकार
भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता जावेद खान ने शर्तों के साथ दबाव मे लाई गई दौ सौ युनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पर साय सरकार की नियत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने जिस नेक नियती से छग के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए चार सौ युनिट तक बिजली बिल माफ करने की योजना लाई थी वैसा वृतमान की विष्णु देव साय सरकार की नियत कंही से भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की नही दिखाई दे रही है। भूपेश सरकार ने पिछले रमन सरकार की कोई भी चलती हुई योजना को बंद नही किया था लेकिन लेकिन विष्णु देव साय सरकार ने द्वेषवश चार सौ युनिट तक बिजली बिल माफ योजना को बंद करने की भरपूर कोशिश की लेकिन जनता और कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिलने के विरोध को देखते हुए फिर से दौ सौ युनिट बिजली बिल माफ की योजना का शुभारंभ किया है जिस मे शर्त यह रखी गई है कि दौ सौ युनिट से एक युनिट भी उपर हुआ तो हाफ का लाभ नही मिलेगा इसका मतलब की सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सरकार की दी हुई राहत नही मिलेगी जब की भूपेश बघेल सरकार के समय प्रदेश के समस्त घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को चार सौ युनिट बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिला था जो की करोना काल मे बहुत बड़ी राहत साबित हुई जब लोग चौबिसों घंटे घरो मे रहते थे और भरपूर बिजली का उपयोग होता था, भूपेश सरका की नेक नियती का इस से अच्छा उदाहरण और कोई हो ही नही सकता है, विष्णु देव साय सरकार को जनता के आक्रोश को देखते हुए ही सही अगर बिजली बिल हाफ योजना लाना ही था तो चार सौ की जगह पांच सौ युनिट तक राहत देते केवल और केवल दबाव मे दौ सौ युनिट हाफ योजना लाई गई है जो की छलावे के अलावा कुछ भी नही है।