March 7, 2026

Yoga For Blood Pressure: सर्दियों में इन 5 योगासनों से हाई बीपी को करें कंट्रोल, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम…

images (4)

Yoga Poses for Blood Pressure : सर्दियों में शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। तनाव हार्मोन जैसे कोर्टिसोल का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर ऊपर जाता है।

सर्दियों के महीनों में, रक्त वाहिकाएं ठंडी हवा के संपर्क में आने से सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) और हृदय संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में, योग एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है जो आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने और आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

सर्दियों में शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। तनाव हार्मोन जैसे कोर्टिसोल का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर ऊपर जाता है। योग, विशेष रूप से विश्राम और धीमी गति वाले आसन और प्राणायाम, तनाव को कम करके और रक्त संचार (Blood Circulation) को बेहतर बनाकर इस जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने वाले योगासनों के बारे में जो दिल को सेहत को दुरुस्त रखते हैं,

ब्लड प्रेशर और हृदय के लिए लाभकारी योगासन

शवासन

यह आसन शरीर को पूर्ण विश्राम देता है और तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को शांत करता है। यह हृदय गति को धीमा करने और तनाव को कम करने में सबसे महत्वपूर्ण है। अभ्यास के लिए अपनी पीठ के बल सीधे लेट जाएं, पैर थोड़े खुले हों और हथेलियाँ ऊपर की ओर हों। आँखें बंद करें और अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें। 5-10 मिनट तक इस स्थिति में रहें।

सुखासन

यह एक आरामदायक ध्यान मुद्रा है जो तनाव और चिंता को कम करती है, जो उच्च रक्तचाप के मुख्य कारण हैं। इसके अभ्यास के लिए पालथी मारकर बैठ जाएं, रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। हथेलियों को घुटनों पर रखें। गहरी और धीमी श्वास लें।

सेतुबंधासन

यह छाती और फेफड़ों को खोलता है, रक्त संचार में सुधार करता है, और मस्तिष्क को शांत करता है। यह हृदय की मांसपेशियों को भी आराम देता है। अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को मोड़कर पैरों को हिप्स के पास लाएं। श्वास लेते हुए हिप्स को ऊपर उठाएं। 30 सेकंड तक रुकें और धीरे-धीरे नीचे आएं।

पश्चिमोत्तानासन

यह आसन नसों को शांत करता है, तनाव दूर करता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। अभ्यास के लिए पैरों को सीधा फैलाकर बैठ जाएं। श्वास लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं, और श्वास छोड़ते हुए धीरे-धीरे आगे झुककर पैरों के अंगूठों को पकड़ने का प्रयास करें।

बालासन

यह एक शांत करने वाला आसन है जो तनाव और थकान को दूर करता है। यह हृदय गति को नियंत्रित करने में सहायक है। बालासन करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं, माथे को ज़मीन पर टिकाएं और हाथों को आगे की ओर फैलाएं या शरीर के बगल में रखें।