स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर अंजोरा (प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित) के प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर लेटर एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
दुर्ग, छत्तीसगढ़।जिला पंचायत कार्यालय दुर्ग में आज स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर अंजोरा (प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित) के प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर लेटर एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती बंजारे जी , सभी 14 प्रशिक्षार्थियों (11 युवतियाँ एवं 3 युवक) को ऑफर/प्लेसमेंट लेटर प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
श्रीमति बंजारे जी ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय चर्चा करते हुए रोजगार के महत्व, कार्यस्थल अनुशासन और कौशल विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाना समाज की सबसे बड़ी सेवा है। यह पहल आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में मजबूत कदम है।”
45 दिन का प्रशिक्षण और शानदार प्लेसमेंट
स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर अंजोरा में हाँस्पिटालिटी कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को 45 दिन का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें फ़ूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग, मल्टीफंक्शनल ऑफिस असोसिएट के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल और सॉफ्ट स्किल भी शामिल रहे।
सेंटर हेड श्री सुभाष डोंगरे ने बताया कि इस बैच में कुल 16 छात्र-छात्राएं शामिल थे, जिनका प्लेसमेंट छत्तीसगढ़, तेलंगाना (हैदराबाद), गुजरात एवं बैंगलोर में हुआ है।
छात्र-छात्राओं को मिला आकर्षक वेतन
छत्तीसगढ़ में चयनित युवाओं को 9,500 रुपये प्रतिमाह
राज्य के बाहर (हैदराबाद, गुजरात, बैंगलोर) चयनित युवाओं को 11,000 से 19,000 रुपये प्रतिमाह
साथ ही निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
इन प्लेसमेंट्स से ग्रामीण युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।
उपस्थित प्रमुख व्यक्ति
कार्यक्रम में सूर्यकांत देशमुख, छत्तीसगढ़ प्रदेश मजदूर कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कौशिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कौशल एवं रोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा।


