September 6, 2026

PMAY-U के तहत हजारों परिवारों को मिलेगा अपना पक्का मकान…

IMG-20251122-WA0001

कोण्डागांव मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं के नेतृत्व में और उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री के मार्गदर्शन में हजारों परिवारों का सपना साकार हो रहा है,कभी नक्सलवाद का गढ़ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के नगर पालिका परिषद कोंडागांव में अब तेजी से तस्वीर बदल रहा है इसका प्रमुख कारण है केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा नगर पालिका परिषद कोंडागांव में PMAY 1.0 के अंतर्गत 2260 गरीब परिवारों को अपने पक्के घर का सपना साकार किया गया । यह योजना नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में गरीबों के लिए नीव का पत्थर साबित हो रहा है कोंडागांव नगर पालिका अध्यक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना टीम के द्वारा इस योजना को प्राथमिकता देते हुए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कोंडागांव में अब तक 76 लोगों का नवीन घर स्वीकृत कर निर्माण कार्य चल रहा है,जिसके अंतर्गत हितग्राही को चार किस्त में टोटल 2.50 लाख रुपए प्राप्त होगा और यदि 18 माह के पूर्व घर कंप्लीट करते हैं तो राज्य शासन की ओर से गृह प्रवेश के लिए ₹ 32850.00 अतिरिक्त प्रदाय किया जाएगा, यह योजना न केवल गरीबों के आशियाना उपलब्ध करा रही है बल्कि नक्सलीय प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई इबारत भी लिख रही है,योजना के लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए सरकार को धन्यवाद देते हैं।

You may have missed