June 5, 2026

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में हुआ निधन…

Dharmendra-1-2025-11-744fbce2dbfe0b26b32d23616d7aff64

बॉलीवुड: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. वे कई दिनों से बीमार थे, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनकी सेहत में सुधार होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था.

बॉलीवुड के He-Man और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का उनके घर में ही निधन हो गया है. खबर मिल रही है कि 50 लोगों के साथ मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

वहीं, कई दिनों तक भरती रहने के बाद 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. बता दें, धर्मेंद्र अगले महीने 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे और उनके ठीक-ठाक घर लौट आने के बाद खबर थी कि उनका पूरा परिवार एक साथ धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाने वाला था.

बता दें कि धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसर गया है. तमाम सेलेब्स एक्टर के घर पहुंच रहे हैं. वहीं एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) भी सफेद साड़ी में नजर आईं हैं. धर्मेंद्र का पूरा परिवार घर पर पहुंच चुका है. इस दौरान घर के बाहर से दिवंगत अभिनेता के पोते करण देओल (Karan Deol) की फोटो सामने आई है, जिसमें वो काफी उदास दिख रहे हैं.

पहले भी फैली थी धर्मेंद्र के निधन के अफवाह

इससे पहले ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में धर्मेंद्र (Dharmendra) को एडमिट करवाया गया था. जिसके बाद 10 नंवबर को उनकी हालत गंभीर हो गई थी. जिसके बाद उनके निधन के रूमर्स फैल गए थे. लेकिन बाद में उनकी बेटी ईशा देओल और हेमा मालिनी ने पोस्ट कर इन रूमर्स को खारिज कर दिया था.

You may have missed