March 7, 2026

ग्राम बनियागांव में बाबा साहेब सेवा संस्था व मूलनिवासी समाज ने जिला स्तरीय संविधान दिवस मनाया…

IMG-20251127-WA0006

बाबा साहेब डॉ.भीमरावअंबेडकर के योगदान को किया गया याद

कोंडागांव (छत्तीसगढ़)। संविधान दिवस के अवसर पर, बाबा साहेब सेवा संस्था एवं मूलनिवासी समाज, जिला-कोंडागांव के तत्वावधान में आज, बुधवार 26 नवंबर 2025 को, जिला स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम बनियांगांव स्कूल खेल मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन भारतीय संविधान को अपनाने की ऐतिहासिक तिथि (26 नवंबर 1949) को याद करने और उसके मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के योगदान को याद करना और नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और नागरिकों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया, जो भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के संकल्प को दोहराता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय संविधान की शक्ति और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे संविधान ने महिला-पुरुषों को सभी क्षेत्रों में समान वैधानिक और प्रशासनिक पदों पर पहुंचने का अवसर दिया है।कार्यक्रम में सम्मानित अतिथिगण, मूलनिवासी समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।आयोजकों ने सभी से अपील की कि वे देश के विकास और एकता के लिए संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।यह कार्यक्रम बाबा साहेब डॉ. बी.आर.अंबेडकर के दृष्टिकोण और भारतीय संविधान की न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सफल प्रयास रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों विस्तार से संविधानिक कि जानकारी दी विष्णु बघेल, संजय बोरकर,भंजन जांगड़े, बाबा साहब सेवा संस्था के संरक्षक पंचू सागर, तिलक पांडे, प्रमोद भारतीय,अध्यक्ष भुवन लाल मार्कंडेय पूर्व अध्यक्ष मुकेश मारकंडे संदीप वासनिकर रमेश पोयम संदीप कोर्राम देवानंद चौरे नरसिंह मांडवी सचिव वीरेंद्र नेताम गुंडाधुर नेताम, पुष्कर सिंह मांडवी सिद्धार्थ महाजन अहमद निसार, भावेश नेताम कुशल साहू नकुल पोयम दीनबंधु पोयम सुभाष सोनी परमेश्वर पोयमअनमदेव पोयम पुरुषोत्तम गुड़िया रिंकू पटेल मानक लाल पटेल शतन पोयम संगीता रोशनी संगीता तुलाराम रीत सीमा युवराज लोकेश ऋषभ सुंदर सतीश सहित ग्राम के सरपंच सचिव पंच जनपद सदस्य समाज प्रमुख व ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।