March 7, 2026

बिना रस्म-रिवाज एवं बिना दहेज: एक अनोखा विवाह ऐसा भी…

IMG-20251128-WA0002

एक तरफ समाज में फैले दहेज रूपी दानव के कारण बहुएँ जलाई जा रही हैं एवं आत्महत्या कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में बिना आडंबर, बिना हल्दी रस्म एवं बिना दहेज की शादी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी कड़ी में जिला दुर्ग के रिसाली में एक जोड़ा विवाह बंधन में बंधा, जिसमें वर पक्ष से उत्तम सिंह (पिता अर्जुन सिंह, जिला झांसी, उत्तर प्रदेश) एवं वधू पक्ष से रूपाली साहू (पिता अमरिका प्रसाद साहू, ग्राम धोरा भाटा, पोस्ट फेकारी, पाटन, जिला दुर्ग) शामिल रहे।

बता दे जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में अनेक सामाजिक कार्य हो रहे हैं। संत जी के ज्ञान को सुनकर नशा-मुक्त समाज, भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की स्थापना हो रही है, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लग रही है तथा अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के माध्यम से समाजिक समरसता की नींव सुदृढ़ हो रही है।