वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चेस्ट वाहनों एवं एटीएम एजेंसी की ली गई बैठक…
बैठक में सुरक्षा संबंधित दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
दिनांक 28.11.2025 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा जिले में चोरी, लूट, डकैती जैसे अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण* पाने के लिए जिले के सभी *बड़े बैंकों के एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसी, चेस्ट वाहनों एवं आबकारी* से संबंधित कर्मचारियों की बैठक पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में आयोजित की गई l
बैठक के दौरान *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा समस्त ATM मे पैसा डालने वाली एजेंसी के उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए जिसमें कार्यरत *सभी कर्मचारियों को पुलिस वेरीफिकेशन* कराना अनिवार्य रूप से कहा गया, *चेस्ट वाहनों में उपस्थित सुरक्षा गार्ड एवं एटीएम में लगे गॉर्ड को अपने आर्म्स चेकिंग, लाइसेंस रेनवल* समय-समय पर कराने के लिए निर्देशित किया एवं सुरक्षा संबंधी नियमित रूप से *कंट्रोल रूम एवं नजदीकी थाने से कांटेक्ट बनाएं रखने* के लिए कहा गया, सभी कर्मचारियों को *सुरक्षा के नियमावली का पालन* करने हेतु आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया l
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर श्री सुखनंदन राठौर, एटीएम में *पैसा ट्रांजिट करने वाली कंपनी CMS, EPS, HITACHI, चैक मैट* जैसे मुख्य कंपनी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l
