March 6, 2026

नेवता दियारी में 28 नवम्बर को,बस्तर संस्कृति लोकरंग ग्रुप सिद्धार्थ महाजन की हुई रंगारंग प्रस्तुति…

IMG-20251129-WA0028

कोंडागांव विकासखंड के ग्राम नेवता दियारी मड़ई मे 28 नवम्बर शुक्रवार को लोक संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली ग्रामवासियों ने देर रात कार्यक्रम बस्तर संस्कृति लोकरंग ग्रुप कोंडागांव सिद्धार्थ महाजन छत्तीसगड़ी,एवं बस्तर की लोक सांस्कृतिक संस्था मनमोहक प्रस्तुति का आनंद लेते हुए साथ झूमने लगे इस कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र से ग्रामीण दर्शक महिला बच्चे बढ़ी संख्या मे मौजूद रहे कार्यक्रम मे स्थानीय लोगों को लोक कला और संस्कृति से जोड़ने संस्कृतिक संगम,का एक बेहतरीन अवसर था,

नेवता के जनप्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने बताया बस्तर संस्कृति लोकरंग संस्था अपनी पारंपरिक वेशभूषा और लोक नृत्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी, बस्तर की लोक कला संस्कृति को जीवंत करने के लिए गीत संगीत से जुड़ने जानी जाती है।संस्था का उद्देश्य नई पीढ़ी को बस्तर संस्कृति से परिचित कराना है तथा समाज दुर्गुणों जैसे नशा मुक्ति,कुपोषण,स्वच्छता,स्वास्थ्य के प्रति भी लोगों को जागरूक करना है

कार्यक्रम में सरपंच,उप सरपंच, एवं पंच गण एवं ग्राम एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।