March 8, 2026

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मोतीबाग एवं गंज कमांड एरिया में प्रातः और सांध्य कालीन जलप्रदाय नए कलेक्शन से दिया जा रहा है…

orig_orig101596757568_1681848911

रायपुर– रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ए.बी.डी एरिया में पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया गया है। वर्तमान में मोतीबाग एवं गंज कमांड एरिया मे दोनों समय (प्रातः एवं संध्याकॉलीन) जलप्रदाय नये कनेक्शन से दिया जा रहा है। योजना अंतर्गत ट्रायल एंड रन प्रगति पर है। नये कनेक्शन के द्वारा हितग्राहियों को पेयजल की व्यवस्था निर्धारित गुणवत्ता के साथ प्रदाय किया जा रहा है। योजना में ट्रायल एंड रन के बाद 5 वर्ष ऑपरेशन एवं मेनटेनेंस कार्य प्रारंभ किया जायेगा। सेल्स टैक्स कॉलोनी क्षेत्र मोतीबाग एवं गंज कमांड एरिया अंतर्गत नहीं है। अपितु नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा उक्त क्षेत्र में जलापूर्ति की जा रही है।

You may have missed