भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा घटारानी-जतमाई-राजिम का किया शैक्षणिक भ्रमण…
भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हॉस्पिटल सेक्टर में संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया गया ।इसके अंतर्गत महाविद्यालय की बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को गरियाबंद जिले के प्राकृतिक झरनो व घने जंगलो के बीच स्थित मंदिर का दर्शन एवं पोशम-पानी गांव ले जाया गया ।
इस सामुदायिक शिविर में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा पोशम पानी गांव में ग्राम-वासियों को समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियाँ एवं उसके दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए एक जागरूकता रैली निकाली गई ।छात्राओं ने पारिवारिक सर्वे का कार्य भी किया ।
जिसके अंतर्गत प्रत्येक परिवार से जानकारी लेकर छात्राओं द्वारा सर्वे फॉर्म भरा गया।शिक्षिकाओं और छात्राओं ने जतमाई माता और राजिम में भगवान राजीवलोचन के दर्शन किए ।
भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने एक दिवसीय शिविर की शुभकामनाएं देते हुए कहा की सामुदायिक शिविर बी.एड. पाठ्यक्रम के अंतर्गत एक गतिविधि है।प्रतिवर्ष शिक्षा विभाग द्वारा इसका आयोजन किया जाता है ।
यह एक -दिवसीय शिविर शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित हुई साथ ही उन्होंने कहा ऐसे आयोजन से टीम वर्क ,सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक भावना का विकास होता है ।
शिक्षा विभाग की अन्य सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ.हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान,नाज़नींन बेग,आशा आर्य,सत्यम मिश्रा एवं रोमा टंडन का योगदान रहा।






