निगम जोन 4 ने पर्यावरण विभाग सहित सदर बाजार, बूढ़ातालाब, गोलबाजार की 4 पतंग दुकानों का किया औचक निरीक्षण, इसमें 3 पतंग दुकानों से साढ़े 4 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिलने पर उसे तत्काल किया गया जप्त…
रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 और पर्यावरण विभाग ने मिलकर
रायपुर नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत गोलबाजार की 4 पतंग दुकानों का औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के मार्गनिर्देशन और उपअभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में किया.
औचक निरीक्षण के दौरान सिटी पतंग भंडार बूढ़ातालाब से 2 किलो,मोती पतंग भंडार बूढ़ातालाब से 1 किलो और संजय पतंग भंडार सदर बाजार से डेढ़ किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिलने पर उसे तत्काल जप्त करने की कार्यवाही की.संगम काइट सेंटर गोलबाजार का भी औचक निरीक्षण फायरमैन ग्रेड -2 श्री जीतेन्द्र यादव, श्री अनिल मांडगे, सुपरवाइजर श्री सुनील क्षत्री की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 और पर्यावरण विभाग की टीम द्वारा किया गया.
सम्बंधित सभी पतंग दुकान संचालकों को भविष्य के लिए चाइनीज मांझा मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी स्थल पर दी गयी है.


