रायपुर नगर पालिक निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी दिनांक 29 और 30 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की समस्त 11’मांगों का पूर्ण समर्थन करने लगातार दो दिन कार्यालय में काली पट्टी लगाकर कार्य करेंगे और 31 दिसम्बर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर रैली निकालकर भौतिक रूप से समर्थन करने सामूहिक हड़ताल में सम्मिलित होंगे…
रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ 29 दिसम्बर को महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप से मिलकर रायपुर नगर निगम का अगले 10 वर्षों हेतु बनाये जा रहे सेटअप में नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारियो, कर्मचारियों को समान अवसर देकर विभागीय पदोन्नति का वांछित लाभ शीघ्र देने मांग ज्ञापन पत्र देकर निगम अधिकारी, कर्मचारी हितार्थ मांग रखेगा
रायपुर, दिनांक 27 दिसम्बर 2025:- आज दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी,फेडरेशन के राज्य पदाधिकारी श्री उमेश मुदलियार, रायपुर जिला संयोजक श्री पीताम्बर पटेल रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन पहुँचे और रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव, पदाधिकारी सुश्री मोनिका यादव, सुश्री माया वर्मा, सर्वश्री आनंद ताम्रकार, मोहित जायसवाल, भारतेश नेताम, राम सेन्द्रे, चंदन रगड़े, संजय यादव, राजकुमार कुर्रे, अमित बेहरा, राहुल वैष्णव सहित अन्य अन्य पदाधिकारियों से फेडरेशन के बैरन तले दिनांक 29,30 एवं 31 दिसम्बर 2025 की तीन दिवसीय कामबन्द कलमबन्द हड़ताल की जानकारी दी और समर्थन माँगा.
रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव ने कहा कि रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्य अधिकारियों और कर्मचारियों का छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की सभी 11 मांगों का पूर्ण समर्थन है. रायपुर नगर पालिक निगम में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट सहित अत्यावश्यक सेवाओं के कार्य आमजनों हेतु किये जाते हैँ, इसलिए आमजन प्रभावित ना हों, इसे विशेष ध्यान में रखकर रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि रायपुर नगर पालिक के मुख्यालय और सभी 10 जोनों के समस्त अधिकारी और कर्मचारी दिनांक 29 दिसम्बर और 30 दिसम्बर को लगातार दो दिन कार्यालय में काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की मांगों का पूर्ण समर्थन करेंगे और संघ के सभी पदाधिकारी भोजनअवकाश में जाकर फेडरेशन को धरना स्थल पर समर्थन देने जायेंगे और दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी रैली निकालकर निगम मुख्यालय भवन के सामने से इंडोर स्टेडियम के पीछे अधिकारी कर्मचारी धरना स्थल पर जाकर भौतिक रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल में सामूहिक रूप से सम्मिलित होंगे.
रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव ने बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारी दिनांक 29 दिसम्बर 2025 सोमवार को रायपुर नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप से मिलकर उनको लिखित मांगपत्र देकर रायपुर नगर पालिक निगम के लिए तैयार किये जा रहे अगले 10 वर्षों हेतु विभागीय सेटअप के सम्बन्ध में चर्चा कर नगर निगम रायपुर के सभी विभागों के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को समान अवसर देकर विभागीय पदोन्नति का वांछित लाभ शीघ्र दिए जाने की अधिकारी कर्मचारी हितार्थ मांग और ज्ञापन रखा जायेगा.
