जिला स्तरीय जूनियर यूथ सम्मेलन का भव्य आयोजन…
भिलाई। वार्षिक उत्सव के भव्य आयोजन में 250 बच्चों सहित लगभग 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने की भगवान पार्श्वनाथ जी की भव्य पूजन। पंजीकृत संस्था जैन युवा संघ, भिलाई द्वारा लगातार जैन धर्म के प्रचार – प्रसार और प्रभावना के कार्यक्रम आयोजित करता रहा हैं। इसी कड़ी में जूनियर यूथ सम्मेलन का भव्य आयोजन जैन भवन, नेहरू नगर में किया गया। समस्त धार्मिक विधि व पूजन विधानाचार्य अनेकांत जैन ने सम्पन्न कराई व संचालन सीए क्षितिज जैन ने किया।
सम्मेलन में बड़े मंदिर दुर्ग, स्टेशन रोड, ऋषभ नगर, पद्मनाभपुर, नेहरूनगर, रिसाली, वैशाली नगर, सेक्टर 6 व रूआबाँधा की 9 पाठशालाओं के 250 से अधिक बच्चे, 50 से अधिक शिक्षक – शिक्षिकाएं व सभी मंदिरों के पदाधिकारी, संयोजक शामिल हुए।
प्रातः 8 बजे श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा सम्पन्न हुआ। शांतिधारा करने का सौभाग्य भिलाई निवासी श्रीमती नेहा – रोमिल जैन, अयान जैन आम्रपाली परिवार एवं रिसाली निवासी श्रीमती छाया – अशोक गोयल परिवार को प्राप्त हुआ। जिसके उपरांत देव शास्त्र गुरु एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान की महापूजन सम्पन्न की गई। दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि व सभी मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। मंगलाचरण नेहरूनगर पाठशाला के नन्हें मुन्हे बच्चों ने समूह गान प्रस्तुत कर किया।
सभी 9 पाठशालाओं के बच्चों द्वारा बारी बारी से 2 – 2 अर्घ्य भक्ति नृत्य प्रस्तुति करते हुए समर्पित किये गए। प्रस्तुति, अनुशासन और वेशभूषा के आधार पर आचार्य विद्यासागर पाठशाला, रुआबांधा को सर्वश्रेष्ठ पाठशाला का पुरुस्कार मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के पुलिस अधिकारी श्री हर्षित मेहर के हाथों प्राप्त हुआ। JYS के अध्यक्ष सचिन, सचिव निशांत, कोषाध्यक्ष क्षितिज और कार्यक्रम संयोजक अनेकान्त जैन ने श्री हर्षित मेहर का विशेष मोमेंटो के माध्यम से स्वागत व सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि श्री हर्षित ने सम्मेलन में उपस्थित बच्चों व जनसमूह को सर्वप्रथम जय हिन्द व जय जिनेन्द्र से सम्बोधन किया जिससे जैन भवन तालियों से गूँज उठा। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शीत ऋतू की रविवारीय प्रातः काल में बच्चों की उपस्थिति और उत्साह अत्यंत ही सराहनीय हैं। बच्चों के मुस्कुराते चेहरे देखकर मुझे मेरे स्कूल के दिन याद आ गए। हर पल को खुश होकर जीने व ज्यादा से ज्यादा सीखने की इच्छाशक्ति बनाएं रखने पर बल दिया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने बच्चों को माता- पिता की सेवा करने व प्रतिदिन चरणस्पर्श करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सभी जैन समाजों ने जैन युवा संघ भिलाई को बढ़ – चढ़ कर सहयोग प्रदान किया, जिसमें सक्रिय रूप से सर्व जैन समाज नेहरूनगर अध्यक्ष मनीत जैन, परम संरक्षक अरविन्द जैन BEC, अशोक पहाड़िया, वैशालीनगर महामंत्री अरविन्द जैन, सेक्टर 6 अध्यक्ष प्रशांत जैन, रिसाली अध्यक्ष दिनेश जैन, मंत्री कमलेश जैन, रुआबाँधा अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, मंत्री राजीव जैन, पारसधाम निर्माता प्रभात जैन, दुर्ग के महावीर गंगवाल, आशीष पाटनी, स्नेहिल जैन, श्रीमती ममता जैन, श्रीमती रानी जैन, अंकिता जैन, भिलाई से संजीव जैन, श्रीमती सुषमा जैन, श्रीमती साधना जैन, श्रीमती शकुंतला जैन, श्रीमती रजनी जैन आदि अनेक गणमान्य सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को सभी बच्चों, अभिभावकों व उपस्थित प्रत्येक ने सराहा और आगामी समय में ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने की बात रखी। कार्यक्रम की सफलता में जैन युवा संघ के प्रत्येक सदस्यों की मेहनत और टीमवर्क का अनूठा उदहारण प्रस्तुत हुआ। विशेषरूप से JYS अध्यक्ष सचिन जैन, सचिव निशांत जैन की अगुआई में मनीष जैन, गौरव जैन, राहुल जैन, सौरभ जैन, निकुंज जैन, परेश जैन, रुषभ जैन, संजीव जैन, आनंद जैन आदि कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। JYS अध्यक्ष सचिन जैन व सचिव निशांत जैन ने सभी समाजों, पदाधिकारियों, प्रयोजकों व पाठशाला परिवार का आभार व्यक्ति करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।


