March 7, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक आज 31 दिसंबर को…

cabinet-meeting-of-the-government-amid-speculations-of-cabinet-expansion-two-big-decisions-were-approved-know-what

रायपुर, 31 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक आज 31 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

ये महत्वपूर्ण बैठक राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी। जिसमें कई अहम नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है।

बता दें कि कैबिनेट बैठक को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साय कैबिनेट की इस बैठक से प्रदेशवासियों को नए साल से पहले कई राहत और सौगात मिलने की उम्मीद है। सरकार 2026 की शुरुआत से पहले लंबित योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और विकास कार्यों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है।

बैठक में ‘बस्तर पंडुम 2026’ को लेकर हो सकती है चर्चा

बस्तर की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ आयोजन 10 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में होना है। इसको लेकर कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। साथ ही कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उपस्थित सभी मंत्री अपनी बात रख सकते हैं। इससे पहले सीएम साय ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी।

 

बैठक में लिए गए निर्णयों से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि कानूनों का पालन और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं भी प्रभावी और तेज होंगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सही तरीके से किये जाये।

You may have missed