June 5, 2026

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के धरना स्थल मे पहुंच 11 सूत्रीय मांगों का कांग्रेस ने किया समर्थन…

IMG-20251231-WA0009

कोंडागांव – कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित धरना मे कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की एक प्रतिनिधि मंडल धरना स्थल पहुंच कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांगों का समर्थन करते हुए कहा भाजपा झूठ और फरेब के सहारे सरकार मे आ जाती है फिर सभी वादों घोषणाओं को भूल जाती है मोदी की गारंटी भी एक जुमला है जो की कभी पूरा नहीं होगा अगर पूरा करने का मकसद होता तो आज फेडरेशन को हड़ताल मे बैठना नहीं पड़ता सभी वर्ग परेशान हैँ विष्णुदेव साय के सरकार मे मोदी की गारंटी फ्लॉप साबित हुई है। प्रदेश मे ज़ब कांग्रेस की सरकार थी तब कर्मचारीयों के हितों को ध्यान मे रखते हुए पुरानी पेंशन को बहाल किया गया था परन्तु कर्मचारी विरोधी इस भाजपा सरकार ने पुनः 1 सितंबर से बंद कर दिया है। क्या यही है मोदी की गारंटी? क्या यही है विष्णु का सुशासन?कांग्रेस पार्टी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की समस्त मांगों का समर्थन करती है।समर्थन मे शामिल हुए कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल मे कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वय रितेश पटेल, जे पी यादव,तरुण गोलछा, नरेंद्र देवांगन, कमलेश दुबे,सनी चोपड़ा, गुणमती नायक, नीलू देवांगन, पीतांबर नाग, हरप्रीत कौर, पुंजलता मरकाम सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed