रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिनांक 29 और 30 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की समस्त 11’मांगों का पूर्ण समर्थन करने लगातार दो दिन कार्यालय में काली पट्टी लगाकर कार्य करने के पश्चात आज 31 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे नगर निगम मुख्यालय से धरना स्थल इंडोर स्टेडियम तक सफेद शर्ट काली पेंट ड्रेस कोड में रैली निकालकर एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में सम्मिलित होकर दिया पूर्ण समर्थन…
- रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव के लिखित ज्ञापन पर फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने फेडरेशन की 12वीं मांग के रूप में सम्मिलित कर सभी नगरीय निकाय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य शासन की सभी योजनाओं और आदेशों का शासकीय कर्मचारियों के समान उसी तिथि से लाभ दिलवाने राज्य के मुख्य सचिव से चर्चा कर शीघ्र समाधान हेतु सामूहिक प्रयास करने का दिया आश्वासन
- *रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ अब दिनांक 1 जनवरी 2026 को दोपहर महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप से मिलकर रायपुर नगर निगम का अगले 10 वर्षों हेतु बनाये जा रहे सेटअप में नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारियो, कर्मचारियों को समान अवसर देकर विभागीय पदोन्नति का वांछित लाभ शीघ्र देने मांग ज्ञापन पत्र देकर निगम अधिकारी, कर्मचारी हितार्थ मांग रखेगा,इस हेतु छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों को संघ ने किया गया आमंत्रित
रायपुर, दिनांक 31 दिसम्बर 2025:– यहां यह उल्लेखनीय है कि विगत दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी,फेडरेशन के राज्य पदाधिकारी श्री उमेश मुदलियार, रायपुर जिला संयोजक श्री पीताम्बर पटेल रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन पहुँचे थे और रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव, पदाधिकारी सुश्री मोनिका यादव, सुश्री माया वर्मा, सुश्री उषा बघेल, सुश्री वंदना जाधव, सुश्री उषा सिंदूर, सर्वश्री मोहित कुमार दर्रो, श्याम सोमी, आनंद ताम्रकार, मोहित जायसवाल, भारतेश नेताम, राम सेन्द्रे, चंदन रगड़े, संजय यादव, राज कुमार कुर्रे, अमित बेहरा, राहुल वैष्णव सहित अन्य अन्य पदाधिकारियों से फेडरेशन के बैरन तले दिनांक 29,30 एवं 31 दिसम्बर 2025 की तीन दिवसीय कामबन्द कलमबन्द हड़ताल की जानकारी दी थी और हड़ताल हेतु नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों से पूर्ण समर्थन माँगा था.
रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव ने बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्य अधिकारियों और कर्मचारियों का छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की सभी 11 मांगों का पूर्ण समर्थन रहा . रायपुर नगर पालिक निगम में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट सहित अत्यावश्यक सेवाओं के कार्य आमजनों हेतु किये जाते हैँ, इसलिए आमजन प्रभावित ना हों, इसे विशेष ध्यान में रखकर रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ ने सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार रायपुर नगर पालिक के मुख्यालय और सभी 10 जोनों के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दिनांक 29 दिसम्बर और 30 दिसम्बर को लगातार दो दिन कार्यालय में काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की मांगों का पूर्ण समर्थन किया गया और आज दिनांक 31 दिसम्बर 2025 बुधवार को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय और सभी 10 जोनों के अभियंता संवर्ग, अधिकारी संवर्ग,लिपिकीय संवर्ग, कर्मचारी और भृत्य संवर्ग के समस्त अधिकारीगण और कर्मचारीगण रैली निकालकर नगर निगम मुख्यालय भवन के सामने से सफेद सफेद शर्ट और काली पेंट के संघ द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में सम्मिलित होकर सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा के पीछे निर्धारित अधिकारी कर्मचारी धरना स्थल पर जाकर भौतिक रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल में सामूहिक रूप से सम्मिलित हुए और पूर्ण समर्थन व्यक्त कर वहाँ मंच पर संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव के नेतृत्व में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के समान सभी नगरीय निकायों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य शासन की समस्त योजनाओं और आदेशों का उसी तिथि से लाभ दिलवाने की मांग राज्य शासन को करने फेडरेशन की 12 वीं मांग के रूप में सम्मिलित करने लिखित ज्ञापन मांग पत्र फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा को दिया. श्री कमल वर्मा ने इसे फेडरेशन की 12वीं मांग के रूप में सम्मिलित कर इसे राज्य के मुख्य सचिव के सामने रखकर इस हेतु प्रयास कर लाभ शीघ्र नगरीय निकाय के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलवाने पहल का आश्वासन दिया है.
रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव ने आगे बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारी अब दिनांक 1 जनवरी 2026 गुरूवार को दोपहर रायपुर नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप से मिलकर उनको लिखित मांगपत्र देकर रायपुर नगर पालिक निगम के लिए तैयार किये जा रहे अगले 10 वर्षों हेतु विभागीय सेटअप के सम्बन्ध में चर्चा कर नगर निगम रायपुर के सभी विभागों के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को समान अवसर देकर विभागीय पदोन्नति का वांछित लाभ शीघ्र दिए जाने की अधिकारी कर्मचारी हितार्थ मांग और ज्ञापन रखा जायेगा.इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों को सम्मिलित होने रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव सहित सभी पदाधिकारियों ने सादर आमंत्रित किया है
