आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 1 जनवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…
मेष राशि,आज का दिन रोमांटिक रहेगा
आज साल का पहला दिन मेष राशि के लिए उम्मीद और आनंद से लबरेज रहेगा। आपका दिन आज सुखद बीतेगा। आप मनोरंजक समय का आनंद ले पाएंगेो। यात्रा का भी आज संयोग बन सकता है। आपको परिवार और दोस्तो का भी साथ मिलेगा। कामकाज आज आपका अच्छा चलेगा। आप रुचिकर भोजन मिलने से खुशी होगी। लव लाइफ में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। संतान से आपस सुख सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा।
आज भाग्य प्रतिशत 87 प्रतिशत तक रहेगा, आपको उपाय के तौर पर आज चने की दाल और गुड़ गाय को खिलाना चाहिए।
वृषभ राशि,बधाई और शुभकामना पाएंगे
वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में सुखद रहेगा। आपको आज परिवार के साथ कहीं यात्रा का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी ज सकते हैं। पिता से आपको सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आज आज के दिन आपका कामकाज और कारोबार भी अच्छा चलेगा। बधाई और शुभकामना भी पाएंगेो। भौतिक सुख साधनों का आनंद लेंगे।
आज भाग्य प्रतिशत 85 प्रतिशत तक रहेगा, आज उपाय के तौर पर आपको श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मिथुन राशि,जरूरी काम निपटाने होंगे
मिथुन राशि,जरूरी काम निपटाने होंगे
आज साल के पहले दिन मिथुन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। आप मनोरंजक समय का आनंद लेगे। दिन के पहले भाग मे आज आपको कुछ जरूरी काम भी निपटाने होंगे। लव लाइफ में आपका प्रेम और तालमेल आज बना रहेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता होगी। माता पिता से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य प्रतिशत 84 प्रतिशत तक रहेगा,आज आपको उपाय के तौर पर पीले चंदन का तिलक करना चाहिए और गणेशजी को दूर्वा अर्पित करना चाहिए।
कर्क राशि,उपहार और सम्मान मिलेगा
कर्क राशि,उपहार और सम्मान मिलेगा
आज का दिन कर्क राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग मे आज कुछ उलझन का सामना करना होगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपका मनोरंजक बितेगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में कमाई होने का योग बना है। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आपको आज उपहार और सम्मान भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज सुखद और रोमांटिक समय बिता पाएंगे।
आज भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा, आपको आज उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि,सुखद और मनोरंजक समय बिताएंगे
सिंह राशि,सुखद और मनोरंजक समय बिताएंगे
आज का दिन सिंह राशि लिए जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको आज दोस्तों के साथ सुखद और मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कोई नया काम भी आज शुरू कर पाएंगे। आपके घर आज किसी सगे संबंधी का भी आगमन हो सकता है। नौकरी मे आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आप आज आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर पाएंगे। किसी शुभ काम में भाग लेने का आपको मौका मिलेगा। लेकिन अतिउत्साह में जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए।
आज भाग्य प्रतिशत 86 प्रतिशत तक रहेगा, आज भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।
कन्या राशि,रुचिकर भोजन मिलने की खुशी होगी
कन्या राशि,रुचिकर भोजन मिलने की खुशी होगी
आज 1 जनवरी का दिन कन्या राशि के लिए आनंददायक रहने वाला है। आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। मित्रो के साथ आज आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। आपको आज रुचिकर भोजन मिलने की खुशी होगी। आप आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। शौक मनोरंजन पर आप आज धन खर्च कर पाएंगे। लव लाइफ मे आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कोई उपहार भी प्राप्त कर सकते है।
आज भाग्य प्रतिशत 85 प्रतिशत तक रहेगा,आपको आज उपाय के तौर पर श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि,कोई खुशखबरी मिल सकती है
तुला राशि,कोई खुशखबरी मिल सकती है
आज का दिन तुला राशि के जातको के रोमांटिक रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो वह दूर होगा। आपके रिश्ते में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप प्रेमी के साथ आज कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। मंदिर अथवा किसी तीर्थस्थल की यात्रा का संयोग बनेगा। आपको कल सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है।
आज भाग्य प्रतिशत 87 प्रतिशत तक रहेगा,आपको आज उपाय के तौर पर श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि,कोई चाहत पूरी होगी
वृश्चिक राशि,कोई चाहत पूरी होगी
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए उत्साह से भरपूर रहेगा। आप आज सुबह से ही एक्टिव मोड में रहेगे। आपको आज पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। आप आज नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे। दोस्तों के साथ आज मनोरंजक समय बीतेगा लेकिन आपको आज किसी बात को लेकर विवाद और जिद करने से बचना चाहिए। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। कोई चाहत पूरी होने से आपका मन आनंदित होगा। आर्थिक लाभ भी आज आप प्राप्त कर सकते हैं।
आज भाग्य प्रतिशत 85 प्रतिशत तक रहेगा,आज उपाय के तौर पर आपको नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि,मन आज आनंदित होगा
धनु राशि,मन आज आनंदित होगा
आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए मंगलकारी रहेगा। आप आज धर्म कर्म के काम में रुचि लेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। पिता और पिता पक्ष से आपको आज सहयोग मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आपका मन आज आनंदित होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से मिलने का संयोग भी बनेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा और सामाजिक प्रभाव एवं सम्मान में आज वृद्धि होगी।
आज भाग्य प्रतिशत 88 प्रतिशत तक रहेगा, आज आपको उपाय के तौर पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि, लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए
मकर राशि, लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए
मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अतिउत्साह में जोखिम लेने से बचना चाहिए। यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं और मांस मदिरा के सेवन से परहेज करें। किसी सगे संबंधी की वजह से मूड खराब हो सकता है लेकिन पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी एवं बच्चों से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी का सानिध्य मिलेगा। आपको आज आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना होगा।
आज भाग्य प्रतिशत 81 प्रतिशत तक रहेगा, आपको आज उपाय के तौर पर बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि,अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा
कुंभ राशि,अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा
कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि अपने खान पान पर संयम रखें और जोखिम लेने से बचें। आपको आज परिवार से सहयोग मिलेगा लेकिन दोस्तों से वाद विवाद करने से आपको आज बचना चाहिए। आपके हाथों आज कोई शुभ काम भी होने वाला है। ससुराल के लोगों से आपको सहयोग और शुभ संदेश मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको आज क्रोध पर कंट्रोल करना होगा।
आज भाग्य प्रतिशत 83 प्रतिशत तक रहेगा,आज आपको उपाय के तौर पर जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए।
मीन राशि,धार्मिक और शुभ काम में भाग ले पाएंगे
मीन राशि,धार्मिक और शुभ काम में भाग ले पाएंगे
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप आज किसी धार्मिक और शुभ काम में भाग ले पाएंगे। आज आपको पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आप आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन खर्च भी बना रहेगा जिससे बचत होना मुश्किल है। बच्चों की ओर से आपको आज प्रसन्नता होगी। पड़ोसियों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। वाहन और सेहत पर खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में आज आप जोखिम लेने से बचें।
आज भाग्य प्रतिशत 85 प्रतिशत तक रहेगा, आप आज उपाय के तौर पर पीले चंदन का तिलक करें और भगवान विष्णु को घी का दीप दिखाएं।