Home दुर्ग संयंत्र के निदेशक प्रभारी, चित्त रंजन महापात्र ने विभिन्न विभागों का किया...

संयंत्र के निदेशक प्रभारी, चित्त रंजन महापात्र ने विभिन्न विभागों का किया भ्रमण, नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ सुरक्षित कार्य करने के लिए किया प्रेरित…

13
0

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र ने 01 जनवरी 2026 को भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। श्री चित्त रंजन महापात्र ने विभागों के कार्मिकों, अधिकारियों श्रमिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और सुरक्षा नियमों एवं मानदंडों का पालन कर सुरक्षित कार्य संस्कृति का अनुपालन करते हुए कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने शून्य दुर्घटना के साथ उत्पादन के आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

संयंत्र भ्रमण के दौरान निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (एफ एंड ए) श्री प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री प्रबीर कुमार सरकार, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान), सीएमएलओ श्री कमल भास्कर तथा कार्यपालक निदेशक (रावघाट), सीएमएलओ श्री अरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

निदेशक प्रभारी ने विभिन्न विभागों का भ्रमण किया, जिसमें यूनिवर्सल रेल मिल, आरएसएम और आरटीएस, एमडब्ल्यूआरएम और बार एंड रॉड मिल, टी एंड डी, आरएमडी एंड कॉस्ट कंट्रोल, स्टील मेल्टिंग शॉप-3, आरसीएल, आई एंड ए, ब्लास्ट फर्नेस, पी एंड बीएस, कोक ओवन, सिंटर प्लांट-2 एंड 3, ओर हैंडलिंग प्लांट, आरएमपी 2 एंड 3, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 एवं आरईडी, एमआरडी, प्लेट मिल, डब्ल्यूएमडी, एसआरएम, पीपीसी, ईएमडी, सीसी-डब्ल्यू, एसईडी, पर्यावरण प्रबंधन, सीपीएस, इलेक्ट्रिकल एंड यूटिलिटीज शॉप्स, मेकेनिकल और पीईएम, एचआरडी, अग्निशमन विभाग, परियोजनाएं, नगर सेवाएँ तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग शामिल है। भ्रमण के दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्पात बिरादरी के सदस्यों से मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

——-