March 7, 2026

नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने रायपुरा चौक महादेवघाट मार्ग से ओम हॉस्पिटल तक लगभग 50 पाटों को जेसीबी मशीन से तोड़कर सफाई की बाधा दूर कर नाली को किया कब्जामुक्त, प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान…

IMG-20260101-WA0022

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 जोन,

स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा के नेतृत्व और स्वच्छता निरीक्षक श्री प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा चौक महादेवघाट मार्ग से लेकर ओम हॉस्पिटल तक नाली पर निर्मित किये गए लगभग 50,

पाटों को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर नाली को कब्जामुक्त करवाकर सफाई में बाधा दूर करने अभियान पूर्वक सफाई करवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता कायम की और रायपुर,

नगर पालिक निगम के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत का त्वरित निदान किया.