March 6, 2026

आज का मौसम: उत्तर भारत में शीत-लहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी, उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 24 जिलों में घने कोहरे …

Weather-News-3
  • 2 जनवरी 2026 को उत्तर भारत में शीत-लहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जबकि 24 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट है। सुबह के समय वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है।

आज का मौसम 2 जनवरी 2026: देश में शीत-लहर के साथ जहां घने कोहरे का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, वहीं, अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं 24 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। उधर दक्षिण के कुछ राज्यों में भी बारिश हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कल आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा…

उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी

आज यानी 2 जनवरी 2026 को उत्तर भारत के 3 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जिन शहरों में बर्फबारी की संभावना है उनमें हिमाचल के मनाली, डलहौजी और लाहौल घाटी शामिल हैं। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में बारिश की संभावना है।

24 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बलरामपुर, बहराइच, कानपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, रामपुर, आजमगढ़, मैनपुरी और आगरा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इसके अलावा, दिल्ली, हिमाचल के सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर में सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ेगी। उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में ओले गिरने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, संगरूर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर में घने कोहरे से सुबह के समय यात्रा करने में परेशानी आएगी।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में आज भीषण घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी पूर्वी दिल्ली में सुबह यात्रा के समय सावधान रहने की जरूरत है। अक्षरधाम, दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खतरनाक कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। गाड़ी की रफ्तार 15 से 20 अधिक न रखें। दिल्ली में सुबह के समय अधिकतम तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है । वहीं, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है।

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

यूपी के 25 से अधिक जिलों में आज यानी 2 जनवरी को शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर शामिल हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान सुबह के समय गिरकर 9 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान गिरकर 6 से 7 डिग्री तक आ सकता है।

बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 2 जनवरी और 3 जनवरी को भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी पटना, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया भागलपुर, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय में भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। आज सुबह के समय पटना में अधिकतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में आज 2 जनवरी को दोपहर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय रांची, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका और कोडरमा में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। रांची में सुबह के समय अधिकतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, चंपावत, रुद्रप्रयाग और देहरादून में घने कोहर की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून में सुबह और शाम के समय अधिकतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

शहर अधिकतम तापमान (2 जनवरी) न्यूनतम तापमान (2 जनवरी)

दिल्ली 17°C 07°C

मुंबई 29°C 23°C

कोलकाता 23°C 15°C

चेन्नई 28°C 24°C

लखनऊ 17°C 09°C

पटना 18°C 12°C

रांची 21°C 09°C

भोपाल 23°C 10°C

जयपुर 19°C 08°C

शिमला 13°C 02°C

नैनीताल 13°C 02°C

 

हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक आज 2 जनवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मनाली और कुल्लू में हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के चलते सुबह में शिमला का अधिकतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

 

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आज 2 जनवरी को मौसम बिगड़ने की संभावना है। सीकर, अलवर, झुंझुनू, खैरथल-तिजारा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर, धौलपुर, करौली, गंगापुरसिटी जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह यात्रा करने में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश में आज यानी 2 जनवरी को कई जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुरकलां जिले में हल्की बारिश पड़ने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

You may have missed