March 6, 2026

साल 2026 में 12 जनवरी को PSLV-C62 की पहली लॉन्चिंग करेगा इसरो …

images (3)

नई दिल्ली। इसरो 12 जनवरी को इस साल का पहला PSLV-C62 मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) के प्रथम लॉन्च पैड से सुबह 10:17 बजे IST पर लॉन्च करेगा। इसरो ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। ये PSLV सीरीज का का नवीनतम प्रक्षेपण होगा। इस सैटेलाइट के प्रक्षेपण से देश की उपग्रह प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। यह भी पढ़े -प्रो. सतीश कुमार धवन की पुण्यतिथि पद्म विभूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि PSLV-C62 मिशन का प्रक्षेपण पूरी तरह से भारतीय समयानुसार 12 जनवरी को सुबह 10:17 बजे होगा और इसे SDSC के प्रथम लॉन्च पैड से किया जाएगा। इस मिशन के सफल होने से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। PSLV-C62 मिशन का लॉन्च 12 जनवरी 2026 को 10:17 बजे IST पर फर्स्ट लॉन्च पैड (FLP), SDSC SHAR, श्रीहरिकोटा से तय है।

लोग इस लिंक https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATION/index.jsp पर ऑनलाइन रजिस्टर करके SDSC SHAR, श्रीहरिकोटा में लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्च देख सकते हैं।