पर्यावरण संरक्षण को ध्यान रखते हुए साहू समाज ने मनाया राजिम जयंती उत्सव …
- जीरो कचरा जोन घोषित हुआ राजिम
- छत्तीसगढ़ का प्रयागराज राजिम की पावन धरती को सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरे से बचाना है -श्रद्धा
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय राजिम जयंती उत्सव प्रतिवर्ष 7 जनवरी को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के पदाधिकारी एवं 36 जिला अध्यक्षों के साथ-साथ सभी जिला,तहसील, परिक्षेत्र और इकाई के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु लगभग 40 से 50000 की संख्या मेंशामिल हुए
सभी के लिए भोजन की व्यवस्था बड़े ही सुचारु एवं व्यवस्थित तरीके से टेबल और चेयर में लगाई गई थी ताकि सभी लोग बैठकर भोजन का आनंद ले सके
इस वर्ष नारी की नई पहल स्टील बर्तन बैंक की संस्थापिका -श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू,सभापति जिला पंचायत दुर्ग एवं बर्तन बैंक के प्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण साहू द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी से विशेष आग्रह कर सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने और बर्तन बैंक की मुहिम के अनुरूप भोजन कराने की जिम्मेदारी ली गई थी
प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने एवं बर्तन बैंक की मुहिम के तहत भोजन कराने की सहमति प्रदान की थी
श्रद्धा पुरेंद्र साहू का कहना है कि प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉक्टर नी रेंद्र साहू जी पेशे से एक डॉक्टर है और डॉक्टर होने के नाते उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण को बेहतर एवं बहुत ही गंभीरता से लेते हुए कचरा मुक्त आयोजन के लिए सहज ही सहमति प्रदान की जिसके लिए श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम ने आभार जताया
डॉ. नीरेंद्र साहू द्वारा आश्वासन दिया गया कि साहू समाज का प्रत्येक कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त संपन्न कराया जाएगा उन्होंने
इस जन जागरूकता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ध्यान आकर्षित कराने के लिए श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू,तरुण साहू और उनकी टीम को बधाई देते हुए उनके काम की सराहना की
बता दें कि श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू और तरुण साहू द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश का किसी भी समाज और किसी भी धर्म एवं किसी भी पार्टी का बड़ा सा बड़ा भोजनालय संभालने की जिम्मेदारी लेते हैं और भोजनालय को जीरो कचरा मुक्त जोन घोषित करने में सफल भी होते हैं
इस बार भी श्रद्धा पुरेंद्र साहू, तरुण साहू और उनकी पूरी टीम ने प्रदेश साहू संघ को आश्वासन दिया कि हम 5000 थाली और5000 गिलास लेकर आएंगे और अपने सामाजिक बंधुओ को खाना खिलाएंगे लेकिन कचरा होने नहीं देंगे और इस काम में उन्हें प्रदेश साहू संघ के साथ-साथ राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष श्री लाला साहू एवं उनकी टीम, जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू एवं उनकी टीम, दुर्ग जिला के अध्यक्ष नंदलाल साहू जी एवं उनकी टीम, भिलाई जिला के निर्विरोध अध्यक्ष श्री चंद्रभूषण साहू जी एवं उनकी पूरी टीम, जिला साहू संघ बालोद के निर्विरोध अध्यक्ष श्री महेंद्र साहू जी एवं उनकी पूरी टीम के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार कर लगभग 40000 से 50000 लोगों को 5000 स्टील की थालियां और 5000 गिलास से भोजन कराने का संकल्प पूरा किया गया
बता दे की प्रतिवर्ष यह आयोजन प्लास्टिक कोटेड पत्तल डिस्पोजल और पानी पाउच से किया जाता था जिससे भयानक कचरा उत्पन्न होता था जिसे ट्रैक्टर ट्राली में डालकर कहीं दूर खाली स्थान पर कचरे को फेंका जाता था लेकिन यह प्लास्टिक का कचरा सिर्फ और सिर्फ प्रदूषण फैलाता है और हमारे पूरे वायुमंडल को दूषित करता है सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से बचने के लिए श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू एवं उनके टीम के द्वारा विगत 15 सालों से बर्तन बैंक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इन्होंने आज तक 12 से 15 बड़े-बड़े आयोजनों का भोजनालय संभालते हैं और उसे कचरा मुक्त करके,आर्थिक रूप से भी आयोजकों का पैसा बचाते हैं श्रद्धा साहू का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक जितना खतरनाक है उतना ही आर्थिक बजट को भी नुकसान पहुंचाता है इसीलिए पेड़ वाला प्राकृतिक दोना पत्तल या वन टाइम इन्वेस्टमेंट के तहत स्टील की थाली और गिलास, कटोरी, चम्मच उपयोग करना अधिक सार्थक है
इसीलिए पूरा मानव समाज इस बात को स्वीकार कर रहा है और बर्तन बैंक की मुहिम से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए जागरूक हो रहे हैं