आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता …
- बीआईटी सींदरी ने एनआईटी राउरकेला को 30 रनों से हराया
- यूपीटीयू की टीम ने आईआईएम को 16 रनों से हराया
ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।
दिनांक 12.01.2026 को खेले गये प्रथम मैच का विवरण इस प्रकार हैः-
प्रथम मैच एनआईटी राउरकेला एवं बीआईटी सींदरी की टीमों के मध्य खेला गया। बीआईटी सींदरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में बीआईटी सींदरी की टीम ने 3 विकेट खोकर 108 रन बनाए। बीआईटी सींदरी की ओर से सुशील कुमार ने शानदार बैटिंग करते हुए सर्वाधिक 40 रन बनाए। इसके जवाब में एनआईटी राउरकेला की टीम ने 4 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी। इस प्रकार बीआईटी सींदरी की टीम ने 30 रनो सेे मैच जीता। अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए बीआईटी सींदरी के सुशील कुमार मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए सचिव पी अनु एवं जोनल प्रतिनिधि जी पी सोनी द्वारा सुशील कुमार को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर जी पी सोनी एवं संदीप बोरकर थे।
द्वितीय मैच यूपीटीयू एवं आईआईएम की टीमों के मध्य खेला गया। यूपीटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर में यूपीटीयू की टीम ने 8 विकेट खोकर 77 रन बनाए। यूपीटीयू के बल्लेबाज अमित ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 16 रन बनाए। इसके जवाब में आईआईएम ने 7 विकेट खोकर मात्र 51 रन ही बना सकी। इस प्रकार यूपीटीयू की टीम ने 16 रनो सेे मैच जीता। यूपीटीयू की ओर से पुनीत नायक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 02 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इस मैच में पुनीत नायक मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए कोषाध्यक्ष श्री सौभाग्य रंजन साहू द्वारा पुनीत नायक को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर अभिषेक राठोर एवं एच सी साहू थे।
