‘ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा दूंगा…,’ खामेनेई की ललकार से आगबबूला हुए डोनाल्ड ट्रंप, ईरान ने कहा था- अली खामेनेई की तरफ देखा तो हम अमेरिका की पूरी दुनिया जला देंगे…
Donald Trump Warns Iran: ईरान में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तल्खी एक बार फिर से बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है। ईरान सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ali Khamenei) की ललकार के बाद आगबबूला हुए ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान में हालात ऐसे ही बने रहे, तो ‘पूरा देश तबाह हो सकता है। हम ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे।
बता दें कि ईरान सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ali Khamenei) को सत्ता से बेदखल करने के लिए दिसंबर के अंत से ईरान में चल रहा प्रदर्शन अब शांत पड़ने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मदद नहीं मिलने के कारण अली खामेनेई के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन अब शांत पड़ गया है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर महौल उस समय बिगड़ गया, जब ईरान ने भी ट्रंप को खुली चेतावनी दी।
ईरानी सेना के प्रवक्ता जनरल अबोलफज़ल शेखरची ने कहा कि अगर उनके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ कोई कदम उठाया गया, तो ईरान जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ हाथ नहीं काटेंगे, बल्कि उनकी पूरी दुनिया जला देंगे।