March 6, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गौरव, गरिमा एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया।

IMG-20260126-WA0022

दिनांक 26 जनवरी 2026 को भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गौरव, गरिमा एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्राचार्या श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात संपूर्ण परिसर वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर प्राचार्या महोदया ने वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में संविधान के मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों तथा प्रधानमंत्री योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

इस गरिमामय आयोजन में छात्रसंघ प्रभारी डॉ. आशा रानी दास का विशेष मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्रसंघ के सभी सदस्यों — डॉ. हेमलता सिदार, डॉ. वर्षा चंद्राकर, डॉ. अर्चना शरण, श्रीमती भाविका मिश्रा एवं श्रीमती आशा साहू — का सराहनीय योगदान रहा, जिनके समर्पण एवं समन्वय से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली बना।

कार्यक्रम का सुचारु मंच संचालन श्रीमती भाविका मिश्रा द्वारा किया गया l

इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षिकाएं , अशैक्षणिक स्टाफ एवं छात्राए उपस्थित थे l शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विविध प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी जनों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया। छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं गर्व के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

समारोह का समापन देश के उज्ज्वल भविष्य, एकता, अखंडता एवं प्रगति की कामना के साथ हुआ। यह आयोजन सभी के लिए देशभक्ति, कर्तव्यबोध एवं संवैधानिक मूल्यों का प्रेरक संदेश लेकर आया।