आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता …
- एनआईपीएम की टीम ने आईएमए की टीम को 52 रन के विशाल अंतर से हराया
- एनआईटी रायपुर की टीम ने अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर जीईसी जबलपुर को 9 विकेट से हराया
ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।
दिनांक 23.01.2026 को खेले गये प्रथम मैच का विवरण इस प्रकार हैः-
प्रथम मैच एनआईपीएम एवं आईएमए की टीमों के मध्य खेला गया। आईएमए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में एनआईपीएम की टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 1 विकेट खोकर 143 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज विक्की ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 51 रन बनाए। जिसमें 5 चौका एवं 1 आसमानी छक्का शामिल था।
इसके जवाब में एनआईपीएम की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। इस प्रकार आईएमए की टीम ने 52 रनों से मैच जीता।
आईएमए के विक्की गिरी मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा विक्की को प्रदान किया गया।
इस मैच के को-आडिनेटर संजय तिवारी एवं एमएआर शरीफ थे।
द्वितीय मैच एनआईटी रायपुर एवं जीईसी जबलपुर की टीमों के मध्य खेला गया। सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा दोनों टीमों के मध्य टॉस करया गया। जीईसी जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर में जीईसी जबलपुर की टीम ने 7 विकेट खोकर 56 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अनुराग ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 17 रनों की परी खेली। एनआईटी रायपुर के दुष्यंत ने 02 रनआउट किए एवं 02 शानदार कैच लिए।
इसके जवाब में एनआईटी रायपुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5.2 ओवर में 1 विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस प्रकार एनआईटी रायपुर की टीम ने 9 विकेट से मैच जीता।
इस मैच में दुष्यंत मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए जोनल प्रतिनिधि हच एल सोनवानी द्वारा दुष्यंत को प्रदान किया गया।
इस मैच के को-आडिनेटर दिनेश मानिकपुरी एवं हच एल सोनवानी थे।
इन मैचों के एम्पायर – आनंद करालकर एवं जयप्रकाश आर्या, संदीप वर्मा, अमित हरपाल तथा स्कोरर विनोद देवघरे एवं परितेश राव थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।


