यातायात जागरूकता माह में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ आयोजन।।
उद्घाटन मैच पुनर्वासित युवतियों व नगर पालिका महिला टीम के बीच हुआ।।
बीजापुर–36वें यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत जिला पुलिस बल,बीजापुर द्वारा आज मिनी स्टेडियम,बीजापुर में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया।इस आयोजन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता,महिला सशक्तिकरण तथा मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवतियों के सामाजिक पुनर्स्थापन का सकारात्मक संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश गागडडा पूर्व मंत्री,छत्तीसगढ़ शासन रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता घासी राम नाग,भाजपा जिलाध्यक्ष,बीजापुर द्वारा की गई।विशिष्ट अतिथियों में श्री अमन झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर,जागेश्वर कौशल,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)सुदीप सरकार,उप पुलिस अधीक्षक,विनीत कुमार साहू,उप पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी यातायात, श्रीमती माया झाड़ी,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष,श्रीमती पुष्पा सिन्हा,जिला महामंत्री बीजापुर,भुवन सिंह चौहान,नगर पालिका उपाध्यक्ष बीजापुर तथा श्रीमती पुष्पा रोकड़े,महिला पत्रकार उपस्थित रहीं।इसके साथ ही पत्रकारगण, पुलिस बल, यातायात बल एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चरणों में दीप प्रज्वलन कर किया गया।वंदे मातरम गीत की वर्षगांठ के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम गायन किया गया।तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया,जिसने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवतियों की टीम एवं नगर पालिका महिला टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुनर्वासित युवतियों की टीम ने 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नगर पालिका महिला टीम 47 रन ही बना सकी।इस प्रकार पुनर्वासित युवतियों की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए उद्घाटन मैच में विजय प्राप्त की।

यह आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण रहा कि पुनर्वास एवं सकारात्मक अवसर मिलने पर युवा समाज की मुख्यधारा में लौटकर आत्मनिर्भर एवं प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।जिला पुलिस बल, बीजापुर द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता महिला सहभागिता,यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक समरसता की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुई।
