September 6, 2026

किसान मजदूर के आवाज को बुलंद करते कांग्रेसियों ने दिया एक दिवसीय धरना…

IMG-20260130-WA0025
  • नेशनल हाइवे मे किया चक्काजाम सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव – 30 जनवरी महात्मा गाँधी जी के पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार किसान एवं मजदूर के आवाज को बुलंद करते सम्पूर्ण प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों मे एक दिवसीय धरना एवं सांकेतिक चक्काजाम किया जाना था जिसके तहत कोंडागांव ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे कोंडागांव चौटापी मैदान मे धरना प्रदर्शन आयोजित कर किसान एवं मजदूर विरोधी भाजपा सरकार को जमकर कोसते हुए वक्ताओं ने किसानों को धान खरीदी केंद्रों मे हो रही परेशानियों को साझा किया,

बताया की ब्लॉक के कई हजार किसान एग्रीटेक भौतिक सत्यापन जैसे शासन की गलत नीति से टोकन नहीं कट पाया है धान बेचने से वँचित हो रहे हैं वहीं कई केंद्रों मे मानक से अधिक प्रतिबोरा धान खरीदा जा रहा है साथ ही मनरेगा रोजगार गारंटी क़ानून को जारी रखे जानी की मांग रखते हुए एवं किसानों के धान खरीदी मे समयावृद्धि की मांग को लेकर आदिवासी विश्राम गृह के सामने नेशनल हाइवे 30 मे चक्काजाम कर महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम एसडीएम कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा गया।

 

धरना एवं चक्काजाम के दौरान जिलाध्यक्ष रवि घोष ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन महिला शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन के साथ भारी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed