June 5, 2026

सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई द्वारा सार्वजनिक मार्गों पर निकलने वाले जुलूसों एवं शोभायात्राओं के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

IMG-20260130-WA0035

दुर्ग: सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई द्वारा सार्वजनिक मार्गों पर निकलने वाले जुलूसों एवं शोभायात्राओं के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

इसी क्रम में आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को संस्था के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से वर्ष की शुरुआत में ही पूरे वर्ष के लिए पूर्व नियोजित तैयारी किए जाने का सुझाव दिया गया।

संस्था ने स्पष्ट किया कि यह पहल किसी भी धर्म, जाति या विचारधारा के विरोध में नहीं, बल्कि सार्वजनिक हित में की गई है। संस्था का उद्देश्य है—

आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से मुक्ति

एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध आवाजाही

शांति, समरसता एवं कानून व्यवस्था की मजबूती

मानव सेवा के साथ राष्ट्र सेवा

ज्ञापन में माँग की गई कि सभी धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों हेतु पूर्व-निर्धारित वैकल्पिक मार्ग, सशक्त सूचना व्यवस्था, तथा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पहले से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आयोजन भी सुचारु रूप से हों और आम जनजीवन भी प्रभावित न हो।

 

इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रतीक भोई, सुरेश खांडवे, राकेश रत्नाकर, घनश्याम पांडे, रघुवंश सैनी, सचिन भोयर, राजकुमार पाटिल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

You may have missed