March 6, 2026

गरियाबंद पुलिस द्वारा 30 जनवरी को शहीदों की स्मृति में मौन धारण एवं नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लिया गया …

IMG-20260130-WA0039

गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की पावन स्मृति में दिनांक 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर मौन धारण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पण की गई।

साथ ही साथ नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज जनजागरूकता के उद्देश्य से नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा विद्यायर्थियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने व समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली गई।