युवा विधायक देवेंद्र यादव के बेहद करीबी एवं शहर सरकार में मंत्री लक्ष्मीपति राजू ने अपना जन्मदिन बुजुर्गो को सम्मानित कर मनाया …
भिलाई: नगर निगम भिलाई के वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद एवं शहर सरकार में मंत्री एवं युवा विधायक देवेंद्र यादव के बेहद करीबी साथी लक्ष्मीपति राजू का जन्मदिन आज युवा साथियों एवं कांग्रेस जनों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सेक्टर सात सडक अठारह उनके कार्यालय में मनाया गया.
मध्यरात्रि से युवा फटाके फोड कर एवं केक काटकर अपने लाडले पार्षद का जन्मदिन मनाकर एक दूसरे से खुशियों को बांटकर इजहार किया. आज सुबह से ही उनके कार्यालय एवं निवास में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर भी पार्षद लक्ष्मीपति राजू को बधाइयों का सिलसिला जारी है.
पार्षद लक्ष्मीपति राजू उनकी पत्नी एवं युवा साथियों की मौजूदगी में अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें बधाई देने पहुचे सीनियर सिटीजन (बुजुर्गो) का चरण छूकर आशीर्वाद लिया और सीनियर सिटीजन को पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने शाल और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया. सम्मान पाकर सभी बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखी गई. शहर में हर कोने में पार्षद लक्ष्मीपति राजू के जन्मदिन का होर्डिंग आकर्षण का केन्द्र रहा. उन्हें लगातार कांग्रेसी, वार्डवासी, युवा साथी बुके, केक लेकर लोग आते रहे.



