रविवार को सांसकृतिक भवन वैशाली नगर मे फुल कॉन्टेक्ट कराते की ख्याति प्राप्त संस्था कारा-कु-जु-बो- काई कान फुल-कॉन्टेक्ट कराते के विंटर कैम्प का भव्य आयोजन संस्था के डायरेक्टर सेन्साई गिरी राव द्वारा किया गया…
दिनांक 25 फरवरी 2026 रविवार को सांसकृतिक भवन वैशाली नगर मे फुल कॉन्टेक्ट कराते की ख्याति प्राप्त संस्था कारा-कु-जु-बो- काई कान फुल-कॉन्टेक्ट कराते के विंटर कैम्प का भव्य आयोजन संस्था के डायरेक्टर सेन्साई गिरी राव द्वारा किया गया जिसमे दुर्ग जिले के विभिन्न फुल-कांटेक्ट कराते के क्लबो के लगभग 220 महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए । प्रथम सत्र के अतिथि के रूप मे जिला कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर व श्री स्वामी नारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य श्री पलाश जयसवाल उपस्थित थे एवं भव्य समापन समारोह के अतिथियों मे इन्दरजीत सिंग ( छोटु ) डायरेक्टर एच टी सी , डा मानसी गुलाटी ( अध्यक्ष- आरोग्य भारती) व समाजसेवी , दिव्या भसीन ( समाजसेवी ) ,दुष्यंत जी ( सह संगठन मंत्री ए बी वी पी ) , पलाश घोष ( सदस्य – भा ज पा ) इमरान सर ( आजाद स्पोर्ट्स क्लब कोह्का ) , मल्कित सिंग , जोगा राव व तीसरे अंतिम सत्र मे पवन केसरवानी ( पत्रकार व समाजसेवी ) , मोहसिन भाई ,विनोद यादव ,प्रवीण सिंग ,अशोक सोनी व शहजाद व शमीम भाई उपस्थित थे ।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत व भारत माता की जय के उदघोष के साथ प्रारंभ हुआ । पहले सत्र मे विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडियो के बीच काफी रोमांचक खेल हुए पश्चात द्वितीय सत्र मे सांसकृतिक कार्यकम प्रारंभ हुए जिसमे सभी क्लबो केछात्र-छात्राओ ने बहुत सुन्दर व उत्साहवर्धक प्रस्तुति दी इसके बाद तृतीय सत्र मे अलग अलग क्लबो केलिये खिलाडियो ने स्वयं लकडी व ईटे लाकर चूल्हा बनाकर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये । इस पुरे कार्यक्रम व इस शीतकालीन शिविर को सम्पन्न कराने मे संस्था के वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट अरविंद चंदेल ,दीपक गुप्ता ,जे पी राजू ,गांधी सोनी ,भरतलाल साहू ,श्रवन कुमार साहू ,सुभाष सोनी ,मनोज नेताम ,विधि मिश्रा , काजल बेहरा , दीपेश आहुजा , ओमप्रकाश सेन, मोनप्रीत कौर लहरी, रौशन बेहरा, अक्षत चंद्रा, अमरकांत तिवारी व महक हुसैन व सभी ब्लैक बेल्ट्स उपस्थित थे ।
अतिथियो मुकेश चंद्राकर ने इसे सेहत के लिये उपयोगी बताया । प्राचार्य पलाश जयसवाल ने इसे स्कूलो मे नियमित कराने जरुरी बताया । मानसी गुलाटी व दिव्या भारती जी दोनो ने इस फुल कॉन्टेक्ट कराते को लडकियो के आत्मरक्षा के लिये अत्यंत आवश्यक बताया और छात्राओ से इसे सीखने की अपील की।
