सुनेत्रा पवार आज ले सकती हैं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ…
अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार (62) आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो वह अपने पति की जगह ले लेंगी और महारष्ट्र में डिप्टी सीएम बनने वाली पहली महिला भी बन जाएंगी। दरअसल, आज दोपहर 2 बजे एनसीपी ने विधायक दल की एक बैठक बुलाई है। उम्मीद है कि आज की बैठक में सुनेत्रा को विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। इस बैठक में चेहरे का चुनाव होने के बाद सुनेत्रा डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकती हैं।