कल संसद में पेश होगा बजट, क्या आम आदमी को मिलेगी राहत की बड़ी सौगात?
1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में अब केवल एक दिन का समय बचा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार नौवीं बार संसद में बजट भाषण देंगी। खास बात यह है कि पिछले एक दशक में पहली बार यूनियन बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। बजट 2026-27 की तैयारी के अंतिम चरण के रूप में 27 जनवरी को नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें वित्त मंत्री मौजूद रहीं। इसके बाद अधिकारी बजट तैयार करने के लिए ‘लॉक-इन’ प्रक्रिया में प्रवेश करते हैं। वहीं, सरकार की अर्थव्यवस्था पर रिपोर्ट यानी इकोनॉमिक सर्वे 2026 को 29 जनवरी को संसद में पेश किया गया। सर्वे के अनुसार, मजबूत मैक्रो आर्थिक स्थिति और सुधारों के चलते FY27 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.8 से 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।