केंद्रीय बजट को एलईडी के माध्यम से लाइव श्रवण किया जाएगा भाजपा कार्यालय में …
केंद्र के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा कल लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक नेतृत्व में दिनांक 1 फरवरी दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे से एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रवण किया जाएगा | जिला कार्यालय के साथ-साथ मंडल स्तर पर भी मंडलों में केंद्रीय बजट को श्रवण करने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसे लेकर दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडल स्तर पर प्रभारी की नियुक्ति की गई है