March 6, 2026

आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता …

IMG-20260131-WA0028
  • क्वाटर फाइनल मैचों की हुई शुरूवात
  • आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने जीईसी बिलासपुर को 8 विकेट से परास्त कर किया सेमीफाइनल में प्रवेश 

ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।

दिनांक 30.01.2026 को द्वितीय क्वाटर फाइनल मैच खेला गया जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

 

द्वितीय क्वाटर फाइनल मैच आंध्रा यूनिवर्सिटी एवं जीईसी बिलासपुर की टीमों के मध्य खेला गया। ओए सचिव श्री अनु पी ने दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया। आंध्रा यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जीईसी बिलासपुर की टीम अपने अपने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना सकी।

आंध्रा यूनिवर्सिटी के कलाशंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवरों में 15 रन देकर 03 बहुमूल्य विकेट झटके।

इसके जवाब में आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस प्रकार आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने 8 विकेट से मैच जीता और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।

आंध्रा यूनिवर्सिटी की ओर से सलामी बल्लेबाज संतु ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली।

आंध्रा यूनिवर्सिटी के संतु मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए सचिव श्री पी अनु एवं जोनल प्रतिनिधि श्री मिलिन्द बंसोड़ द्वारा संतु को प्रदान किया गया।

इन मैचों के एम्पायर – संतोष प्रसाद एवं लक्ष्मी, तथा स्कोरर विनोद देवघरे थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।

You may have missed