Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हो गया सस्ता, बजट के अगले दिन गोल्ड सिल्वर के दाम धड़ाम…
नई दिल्ली,02 फरवरी 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. बीते दिन शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 148697 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज (सोमवार) 02 फरवरी की सुबह गिरावट के साथ 142270 रुपये तक आ गया है. वहीं, चांदी भी रिकॉर्ड सस्ती हुई है. आइए जानते हैं आज क्या है गोल्ड और सिल्वर का रेट.
क्रेद्रीय बजट के अगले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में आज (सोमवार), 02 फरवरी 2026 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 142270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ 236496 रुपये किलो तक आ गया है.
Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?
ibjarates.com पर 02 फरवरी को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट स…
चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत आज (सोमवार), 02 फरवरी 2026 को 236496 रुपये किलो है, जो बीते दिन शाम को 265751 रुपये किलो था. बता दें कि