September 6, 2026

आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता..

IMG-20260202-WA0007
  • गोवर्धन रात्रे एवं कपिल नायडू के बेहतरीन बल्लेबाजी दम पर सीआईसीए को पहुंचाया सेफी फाइनल में
  • सीआईसीए की टीम ने बीआईटी सिंदरी को 9 विकेट से रौंदते हुए किया सेमीफाइनल में प्रवेश

ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एस.सी. एंड सी.ए. के संयुक्त तत्वावधान में पंचम वर्ष डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का आयोजन सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है।

दिनांक 01.02.2026 को अंतिम क्वाटर फाइनल मैच खेला गया जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

चौथा एवं अंतिम क्वाटर फाइनल मैच सीआईसीए एवं बीआईटी सिंदरी की टीमों के मध्य खेला गया। सीआईसीएने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बीआईटी सिंदरी की टीम अपने अपने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 97 रनों का स्कोर खड़ा किया।

बीआईटी सिंदरी की ओर से विनीत वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में सीआईसीए की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 98 रन बनाकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस प्रकार सीआईसीए की टीम ने 9 विकेट से मैच जीता और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।

सीआईसीए के गोवर्धन रात्रे एवं कपिल नायडू नाबाद 86 रनों की साझेदारी निभाई। गोवर्धन रात्रे ने नाबाद 46 रन एवं कपिल नायडू ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली।

सीआईसीए के गोवर्धन रात्रे मैन ऑफ द मैच रहेे। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी ओए जोनल प्रतिनिधि श्री थालेश कुमार सिन्हा एवं श्री एच एल सोनवानी द्वारा गोवर्धन रात्रे को दिया गया।

इस मैच के एम्पायर – राधेश्याम एवं टी लक्ष्मी, तथा स्कोरर विनोद देवघरे थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद, जीवन सिंह रहे।

You may have missed