March 15, 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते हुए सीएम ने देखी सड़क की दुर्दशा,6 फरवरी को रायपुर से बाईरोड आए थे सीएम बस्तर…

IMG-20260210-WA0065

कोंडागांव बस्तर की लाइफ लाइन लाईन कहलाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलीकॉप्टर की खराबी के चलते सीएम साय को सडक मार्ग से गुजरना पड़ा, जिसके चलते सीएम साय को केशकाल घाटी से रूबरू हों सडक का मुआयना करने का मौका मिला वही घाटी और केशकाल बस्ती की सड़क की दुर्दशा देख वें काफी नाराज हुए भी हुए सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जगदलपुर पहुंचते ही उन्होंने राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकारा और तत्काल घाट-मार्ग को दुरुस्त करने निर्देशित किया। बताते चलें कि गत 6 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला रायपुर से बस्तर प्रवास पर पहुंचा था वही उन्होंने जगदलपुर पहुंचते ही राजमार्ग विभाग के अधिकारियों की क्लास लेते नजर आये । उन्होंने केशकाल घाट की दुर्दशा और बाईपास रोड निर्माण मे हो रही देरी पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया । सीएम के सवाल जवाब पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि केशकाल घाट और बस्ती सड़क को दुरुस्त करने का काम निरंतर जारी है, वही बाईपास रोड की फाइल दिल्ली में अटकी हुई है

*आखिर क्यों हुए सीएम साय नाराज अधिकारियो पर*

ज्ञात हों की जैसे ही सीएम की गाड़ी कांकेर पार कर केशकाल की तरफ बढ़ी सड़क की स्थिति देख वें नाराज हुए,उनका गुस्सा तब बढ़ गया जब वें केशकाल घाट पार कर केशकाल बस्ती की तरफ पहुंचे वहां की ऊबड़ खाबड़ सड़क देख वें और भी ज्यादा नाराज हुए हो गए बहर हाल अब देखने वाली बात है कि हर साल सड़क मरम्मत के नाम पर जनता को बार-बार परेशान कर शासन के करोड रुपए बर्बाद करने वाली सड़क आखिर कब तक सुगमता से बन पाएगी।