अंतर इस्पात संयंत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु बीएसपी टीम की चयन स्पर्धा…
सेल– बोकारो स्टील प्लांट द्वारा दिनांक 26.02.2026 से 28.02.2026 तक आयोजित एस.पी.एस.बी. अंतर इस्पात संयंत्र बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में भाग लेने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम के चयन हेतु क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा दिनांक 17.02.2026 एवं 18.02.2026 को संध्या 6:00 बजे से भिलाई क्लब, सिविक सेंटर, भिलाई में चयन स्पर्धा आयोजित की जाएगी।
बीएसपी के नियमित पुरुष कार्मिक, जो उक्त चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे दिनांक 16.02.2026 तक अपना नाम चयनकर्ताओं के पास दर्ज करा सकते हैं। चयनकर्ता के रूप में उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) श्री अभिजीत भौमिक तथा श्री प्रवीण उपाध्याय नामांकन स्वीकार करेंगे। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 74939599530 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) होंगे।
—————