ओए द्वारा आयोजित डीआईसी ट्रॉफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न…
कप्तान वेदप्रकाश तिवारी के शानदार बल्लेबाजी से एनआईटी रायपुर की टीम ने पूर्व चैम्पियन सिका को हराकर किया डीआईसी ट्रॉफी पर अपना कब्जा
बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के संयुक्त तत्वाधान द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता (डी आई सी ट्रॉफी) के फाइनल का सेक्टर 01 के क्रिकेट स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चितरंजन महापात्रा सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में ईडी (एमएम) ए.के. चक्रवर्ती, ईडी (एफ एंड ए) प्रवीण निगम, ईडी (एचआर) पवन कुमार, ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार, सीएमओ डॉ उदय कुमार, सीजीएम माइंस रमेश गहरवार, सीजीएम तुषार कांत, एसके घोषाल, टी. दस्तीदार, त्रिभुवन बैठा, एसके सिंह, एचके सचदेव, एमके गोयल, सजीव वर्गीस, पी सुब्बा राव, राहुल श्रीवास्तव, जीएम इंचार्ज (यूआरम) विशाल गुप्ता एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर महासचिव अंकुर मिश्रा, सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, उपाध्यक्ष द्वय संतोष सिंह, रेमी थॉमस, उपाध्यक्ष-माइंस नीतेश छत्री, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्या, अनु पी ने अपनी उपस्थित दर्ज की।
मुख्य अतिथि व भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री चितरंजन महापात्रा ने दोनों टीमों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। एनआईटी रायपुर को इस कड़े मुकाबले में जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस प्रतियोगिता को कराने के लिए ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी की सराहना की। श्री महापात्रा ने आने वाले समय में इस प्रकार की अन्य खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत करने के लिए स्पोर्टस डिपार्टमेंट व ओए-बीएसपी को निर्देशित किया। निदेशक प्रभारी ने कहा कि जिस टीम भावना का संचार इस तरह के प्रतियोगिताओं में होता है वो हमारे संयंत्र के सर्वांगीण विकास हेतु लाभकारी होगा एवं आने वाले समय में संयंत्र उत्पादन, उत्पादकता, क्वालिटी एवं लाभप्रदता में कई नये मुकाम हासिल करेगा।
बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर के सकारात्मक पहल के तहत विगत 05 वर्षों से डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सिर्फ दो टीमों के बीच में प्रतियोगिता न होकर संबंधित शैक्षणिक प्रतिष्ठानों से जुड़े सभी लोगों के परस्पर सम्पर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है। इस प्रतियोगिता के प्रारंभ से पहले एलुमनी की टीमें प्रैक्टिस में जुड़ जाते हैं। इस प्रतियोगिता से टीम भावना के साथ साथ फिटनेस के प्रति सजगता भी अधिकारियों में जागृत होती है। उत्साह व उमंग के साथ सभी टीमों ने लीग मैचेस, क्वाटर फाइनल व सेमी फाइनल में भी खेल भावना व टीम भावना को ध्यान में रखते हुए उम्दा प्रदर्शन किया। श्री बंछोर ने 8 फरवरी को बीएसपी प्रबंधन द्वारा भिलाई में पहली बार हॉफ मैराथन के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। ओए अध्यक्ष ने इस प्रतियोगिता को कराने हेतु मैच को-आर्डिनेटर्स, ग्रांउड्समेन, अम्पायर्स, कॉमेंट्रेटर एवं टेक्निकल आफिशियल्स के कार्यों की सराहना की।
ओए महासचिव अंकुर मिश्रा ने इस वर्ष डी आई सी ट्रॉफी हेतु खास तैयारी की थी। फाइनल में आतिशबाजी और ढोल ने खिलाड़ियों को भरपूर मनोरंजन दिया।
सिका एवं एनआईटी रायपुर की टीमों के मध्य खेला गया। सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया गया। सिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 15 ओवरों में 3 विकेट खोकर 91 रन का स्कोर खड़ा किया।
सिका की ओर से कपिल नायडू ने 34 एवं गोवर्धन रात्रे ने 20 रनों की पारी खेली और एनआईटी रायपुर को जीत के लिए 92 रनों का लक्ष्य दिया। एनआइटी रायपुर की ओर से सौरभ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 02 महत्वपूर्ण विकेट लिए।
इसके जवाब में उतरी एनआइटी रायपुर की धीमी शुरुआत रही। तेजकरण और वेद प्रकाश तिवारी ने काफी संभलकर बैटिंग की। कप्तान वेदप्रकाश तिवारी के शानदार बल्लेबाजी के बदौलत एनआईटी रायपुर 13.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन बनाकर मैच जीत लिया इस तरह एनआईटी रायपुर 5 विकेट से डीआईसी ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।
एनआईटी रायपुर के कप्तान वेदप्रकाश तिवारी ने 33 रनों की शानदार पारी खेली तथा सलामी बल्लेबाज तेजकरण ने 20 रनों की पारी खेली।
मैच समापन के पश्चात निदेशक प्रभारी श्री श्री चितरंजन महापात्रा द्वारा एनआईटी रायपुर की टीम को डीआईसी ट्राफी एवं सिका की टीम को रनर अप ट्राफी प्रदान किया गया एनआईटी रायपुर के कप्तान वेदप्रकाश तिवारी को फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच, जनमेश शुक्ला बेस्ट फिल्डर एवं संदीप चहल बेस्ट बैस्ट्समेन तथा कपिल नायडू को बेस्ट बॉलर एवं मैन आफ द सीरीज की ट्राफी ईडी (एचआर) श्री पवन कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
दोनो टीमों के सभी खिलाड़ियों एवं ग्राउंड स्टॉफ सभी प्रतिभागी टीमों के कप्तानों एवं मैच कोआर्डिनेटर को कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस वर्ष 2025 में 17 शैक्षणिक प्रतिष्ठानों के एलुमनी टीमों के 272 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भाग लिया। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ’डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी – 2025 का उद्घाटन 5 जनवरी 2026 को किया गया था। ओए महासचिव द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों, मैच को-आर्डिनेटर्स, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र मानिकपुरी ने किया।
इस मैच की कमेंट्री अभय मोहरिल ने की तथा स्कोरर श्री विनोद देवघरे रहे। इस मैच के एम्पायर, आनंद खरलकर एवं जीवनलाल तथा स्कोरर विनोद देवघरे थे तथा पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद थे।
इस कार्यक्रम में पूर्व ओए महासचिव परविन्दर सिंह, ओए जोनल प्रतिनिधि – जीपी सोनी, एमएआर शरीफ, एस के बोरकर, निमेश गुप्ता, मिलिंद बंसोड़, अंकुर राठौर, संजीव सोनी, एस सी साहू, दिनेश मानिकपुरी, एच एल सोनवानी, थालेश कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार शुक्ला, विनित वर्मा सहित बड़ी संख्या में दोनों टीमों के कॉलेज के स्पोर्टस एलुमिनी उपस्थित थे।


