March 6, 2026

दिल्ली में AI का महाकुंभ! 800 से ज्यादा स्टार्टअप्स और 2.5 लाख लोगों का मेला, पीएम मोदी ने दी बधाई…

maxresdefault

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

आज से दिल्ली के भारत मंडपम में टेक्नोलॉजी के महाकुंभ ‘AI Impact Summit 2026’ की शुरूआत हो चुकी है. यह यह सिर्फ एक समिट ही नहीं, बल्कि इस बात का एलान है कि अब दुनिया की टेक्नोलॉजी की दिशा सिलिकॉन वैली से नहीं, बल्कि भारत की राजधानी दिल्ली से तय होगी. 16 से 20 फरवरी तक आयोज‍ित होने वाली इस समिट में कई तरह के आयोजन किए जाने हैं. इस समिट में करीब 65 देश शामिल होने वाले हैं. इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि और 800 से ज्यादा एआई स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं. अगले कुछ दिनों में यहां से जो दिल्ली डिक्लेरेशन निकलेगा और वह दुनिया भर में एआई के इस्तेमाल और सेफ्टी के लिए सबसे बड़ा दस्तावेज साबित होगा. समिट में पीएम मोदी के साथ ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स जैसे दिग्गज एक ही छत के नीचे नजर आएंगे.

दिल्ली में हो रही समिट क्यों है सबसे खास?

इस बार की AI समिट दिल्ली के भारत मंडपम में हो रही है. यहां होने वाली समिट पिछले आयोजनों से बहुत अलग और खास होने वाली है. क्योंकि यह पहली बार है जब कोई विकसित देश नहीं, बल्कि भारत जैसा विकासशील देश पूरी दुनिया के लिए AI के नए नियम तय कर रहा है. इसे ग्लोबल साउथ की जीत के तौर पर माना जा रहा है. जहां पिछली समिट्स में सिर्फ बातें और घोषणापत्र बने थे. तो वहीं इस बार दिल्ली में AI कॉमन्स और शेयर्ड कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे ठोस प्रोजेक्ट्स पर हस्ताक्षर हो रहे हैं. इसका मतलब अब देश मिलकर अपनी टेक्नोलॉजी एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे. साथ ही भारत अब सिर्फ विदेशी कंपनियों पर निर्भर नहीं रहना चाहता. इस समिट के जरिए भारत अपना खुद का AI स्टैक पेश कर रहा है, जिसे दुनिया के अन्य 45 देश अपनाने की तैयारी में हैं.

एआई इम्पैक्ट समिट को यहां देखें लाइव

दिल्ली में होने वाली AI Impact Summit 2026 को आप इंडियाएआई (@indiaai) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं. यहां इस समिट के सभी कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे.

बिल गेट्स भारत पहुंचे

दिल्ली में हो रही समिट के लिए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के को-फाउंडर बिल गेट्स भारत पहुंच चुके हैं. आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री लोकेश नारा ने X पर एक पोस्ट में बिल गेट्स के भारत पहुंचने की पुष्टि की है. उन्होने लिखा कि ‘अमरावती में आपका स्वागत है , श्री बिल गेट्स. आज गन्नावरम हवाई अड्डे पर गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष का स्वागत करना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय रहा. मेरे साथ गृह मंत्री श्रीमती अनीता गारू, कृषि मंत्री श्री अचन्नाइडु गारू और स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्य कुमार गारू भी उपस्थित थे. अब हम स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और प्रौद्योगिकी आधारित शासन में साझेदारी को मजबूत करने के लिए सचिवालय में आ गए हैं. आंध्र प्रदेश अपने लोगों के लिए व्यापक और प्रभावी समाधान तैयार करने के लिए गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर है.’

 

 

 

You may have missed