March 6, 2026

सोने के दाम हुए धड़ाम! चांदी 8000 रुपये फिसली, जानिए 16 फरवरी को कितना कम हो गया रेट…

ugfc5glo_gold-silver_625x300_08_January_26

घरेलू फ्यूचर मार्केट में 16 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. चांदी के दाम तो 8000 रुपये तक फिसल गए है. आईए जानते हैं प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का ताजा भाव…

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 16 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,54,999 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,55,895 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

16 फरवरी की सुबह करीब 9:50 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1.02 प्रतिशत या करीब 1600 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,300 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,55,100 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. आईए जानते हैं प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का ताजा भाव…

चांदी की कीमत

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 3.48 फीसदी या 8,492 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,868 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,38,489 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,38,489 रुपये था.

 

दिल्ली, मंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,680 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,800 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये चल रही है.

 

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

 

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

 

24 कैरेट – 1,56,590 रुपए22 कैरेट – 1,43,550 रुपए18 कैरेट – 1,17,480 रुपए

 

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

 

24 कैरेट – 1,56,440 रुपए22 कैरेट – 1,43,400 रुपए18 कैरेट – 1,17,330 रुपए

 

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

 

24 कैरेट – 1,57,530 रुपए22 कैरेट – 1,44,400 रुपए18 कैरेट – 1,23,500 रुपए

 

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

 

24 कैरेट – 1,56,440 रुपए22 कैरेट – 1,43,400 रुपए18 कैरेट – 1,17,330 रुपए

 

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

 

24 कैरेट – 1,56,490 रुपए22 कैरेट – 1,43,450 रुपए18 कैरेट – 1,17,380 रुपए

 

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

 

24 कैरेट – 1,56,590 रुपए22 कैरेट – 1,43,550 रुपए18 कैरेट – 1,17,480 रुपए

 

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

 

24 कैरेट – 1,56,490 रुपए22 कैरेट – 1,43,450 रुपए18 कैरेट – 1,17,380 रुपए

 

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

 

24 कैरेट – 1,56,440 रुपए22 कैरेट – 1,43,400 रुपए18 कैरेट – 1,17,330 रुपए

 

 

You may have missed